पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Trained For Prevention And Prevention Of Corona Virus

कोरोना वायरस के बचाव तथा रोकथाम के लिए प्रशिक्षण दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कोरोना वायरस से बचाव तथा रोकथाम के लिए जिले के राजकीय चिकित्सा संस्थानों पर कार्यरत डॉक्टर्स तथा निजी क्षेत्र के चिकित्सा संस्थानों के डॉक्टर्स का एक दिवसीय प्रशिक्षण स्वास्थ्य भवन में किया गया।

मुख्य प्रशिक्षक चिकित्सा अधिकारी प्रभारी डॉ. अनुराग शर्मा ने कोरोना वायरस के लक्षणों तथा बचाव के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि कोरोना वायरस प्रभावित देशों से आने वाले लोगों की विशेष सतर्कता बरतते हुए स्वास्थ्य जांच करनी है। मरीज को आगामी 14 दिनों तक आइसोलेशन में रखने, छींकते अाैर खांसते समय नाक और मुंह को ढकने, नियमित रूप से हाथ धोने के लिए परामर्श देने काे कहा। चिकित्सा संस्थानों में चिकित्सकों तथा अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ के लिए कोरोना के सम्बन्ध में जारी गाइडलाइन से अवगत करवाया। सीएमएचओ डॉ. जे.पी. बुनकर ने बताया कि सभी चिकित्सा अधिकारी कोरोना वायरस से बचाव तथा नियंत्रण में कोताही नहीं बरतें। आशाओं तथा एएनएम के माध्यम से आमजन को कोराेना वायरस से बचाव के लिए जागरूक करने के लिए निर्देशित किया। जिला प्रजनन तथा शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुरेश मीणा सहित जिले के सभी चिकित्सा अधिकारी प्रभारी तथा निजी चिकित्सा संस्थानों के चिकित्सा अधिकारी माैजूद थे।

नाथद्वारा से मक्का मदीना गए परिवार के सदस्य अब स्वस्थ : नाथद्वारा शहर से एक तथा कोठारिया से एक परिवार जो मक्का मदीना गए थे। दोनों परिवारों से एक-एक सदस्य बीमार हो गए थे। चिकित्सा तथा स्वास्थ्य विभाग की रेपिड रिस्पोंस टीम डॉ. राजकुमार खोलिया उपमुख्य चिकित्सा तथा स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. कृपाशंकर झीरवाल, डॉ. राहुल डागर अाैर एपेडेमियोलॉजिस्ट हरीश पलासिया ने उनके घर जाकर जांच की तथा दोनों को स्वस्थ पाया। टीम ने दोनों को घर पर ही आइसोलेशन में रहने ही सलाह दी तथा आवश्यकता होने पर तत्काल संपर्क
के लिए कहा।

कोरोना वायरस से बचने के लिए प्राणायाम के विभिन्न प्रयोग बताए

लावासरदारगढ़ | अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र अशोक नगर कांदिवली मुंबई की तरफ से कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रेक्षाध्यान, योग साधना के प्रयोग बताए। महिलाओं ने नाटिका प्रस्तुति की। केंद्र की संचालक अाैर सह निर्देशक विमला दुग्गड़ ने स्वागत करते हुए महिला दिवस के महत्व के बारे में समझाया। भारती बकुल आचार्य, रीटा सरावगी, इलाबेन, शीला बेन और कविता को अभिनंदन पत्र, माल्यार्पण, श्री फल, उपरना अादि देकर सम्मानित किया। महेंद्र, दिनेश, उपेन, उषा, हर्षद, रूपल, भागवत जोशी, योगिनी जोशी, विमला पटेल, परेश भाई, ज्योतिका, शांताबेन, कर्नल देवेंद्र मोहन भाई, अश्विन भाई, रुपल शाह, भावीला, जोशना, कुंदा वेन, भारती, इंदिरा अादि माैजूद थे।

राजसमंद. चिकित्सा विभाग के अधिकारी काेराेना वायरस से बचाव की जानकारी देते हुए।

लावासरदारगढ़. कोरोना वायरस से बचने के प्रेक्षाध्यान के योग, प्राणायाम के प्रयोग बताए।
खबरें और भी हैं...