- Hindi News
- National
- Amet News Rajasthan News Tribute To Those Killed In Delhi Riots Demand For Martyr Status
दिल्ली दंगों में मारे गए लाेगाें काे दी श्रद्धांजलि, शहीद का दर्जा देने की मांग
भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल, भारतीय जनता युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित नगर के विभिन्न संगठनों अाैर नगर वासियों ने शनिवार को दिल्ली उपद्रव में मारे गए निर्दोष नागरिकों अाैर पुलिसकर्मियों की शहादत की याद में गांधी चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा कर पुष्पाजंलि दी। सभा में दिल्ली हिंसा में मारे गए पुलिस कर्मियों को शहीद का दर्जा देने की मांग कर दोषियों की पहचान करते हुए देशद्रोह जैसे केस दर्ज कर सख्त सजा दिलवाने की मांग की गई।
अामेट. गांधी चौराहे पर श्रद्धांजलि सभा में मौजूद कार्यकर्ता।