- Hindi News
- National
- Kunwariya News Rajasthan News Trouble With Empty Drinking Water Tank At Veer Teja Intersection
वीर तेजा चौराहे पर बनी पेयजल की टंकी खाली रहने से परेशानी
कुंवारिया | कस्बे के वीर तेजा चौराहे पर वर्ष 2016-17 में 2 लाख रुपए की लागत से पनघट याेजना में टंकी का निर्माण करवाया। पेयजल की टंकी लगाई तब से इसमें पानी नहीं हाेने से लाेग परेशान हैं। देवीलाल जाट, मोहनलाल जाट ने बताया कि गर्मी में समस्या अाैर बढ़ जाएगी। पंचायत ने यूरोपीय यूनियन योजना की बन्द पड़ी टंकी काे सुचारू करने की मांग की। सरपंच ललित श्रीमाली ने बताया कि अगर ऐसा है तो चौराहे पर बन्द पड़ी पेयजल टंकी को चालू कर दिया जाएगा।
कुंवारिया. वीर तेजा चौराहे पर खाली पड़ी टंकी।