पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Two Wheeler Rallies Taken Out Discussion On Rights In Seminars

दुपहिया वाहन रैलियां निकाली, गोष्ठियों में अधिकारों पर की चर्चा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

विश्व महिला दिवस पर महिला व अधिकारिकता विभाग व राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड का रविवार काे कांकराेली स्थित शाइन कम्प्यूटर्स कांकराेली व महिलाअाें के लिए निशुल्क आरएससीआईटी अाैर आरएससीएफए (टैली) के कोर्स शुरू किए। राजनगर में कोर्स का शुभारंभ पार्षद सीमा खत्री, कांकराेली में पार्षद दीपक शर्मा करते हुए समस्त चयनित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की जानकारी देते हुए सभी को कम्प्यूटर की वर्तमान में अनिवार्यता के बारे में बताया। धीरज पालीवाल ने बताया कि शाइन कम्प्यूटर्स पर 70 महिलाओं का अाज से निशुल्क प्रशिक्षण शुरू किया। इस दाैरान जीतेश जोशी, प्रमोद पालीवाल, रतन देवड़ा, भैरूलाल कुमावत, पूजा सहित कई महिलाएं माैजूद थी। ओलंपिया जिम अाैर योगा सेंटर की तरफ से इरिगेशन गार्डन पर महिलाओं को योग करवाया गया।

नाथद्वारा : तेरापंथ महिला मंडल ने निकाली वाहन रैली

नाथद्वारा | दुपहिया वाहन रैली तेरापंथ महिला मंडल नाथद्वारा ने निकाली। डिप्टी रोशनलाल पटेल ने रैली को हरी झंडी दिखाकर कन्या सुरक्षा सर्कल से रवाना किया। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरती हुई तुलसी कल्याणम पहुंची। तुलसी कल्याणम में कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र से हुई। मंगलाचरण हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू तलेसरा ने सबका स्वागत किया। मांगीबाई पगारिया, लीला डागलिया और सरोज सूर्या को प्रेरणा पुरस्कार से सम्मानित किया। मुनि संजय कुमार ने कहा कि श्रीराम के जीत के पीछे बहुत सारे शक्तिशाली योद्धा थे। परंतु युद्ध की जीत के पीछे सीताजी के सत्य और शील का मुख्य कारण था। मुनि प्रसन्न कुमार, मुनि प्रकाश कुमार ने स्वस्थ रहने के लिए अच्छे प्रयोग करवाए। मुख्य अतिथि राबाउमा स्कूल की प्रधानाचार्य गायत्री सनाढ्य ने विचार व्यक्त किए। युवतियों ने लघु नाटक प्रस्तुत किए। कुसुम कर्णावट और मोनिका कोठारी ने संचालन किया। मंत्री नीता तलेसरा ने आभार व्यक्त किया।

महिलाअाें काे बांटे फेस मास्क, सेनेट्री पेड

राजसमंद | जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने जल चक्की वर्मा पेट्रोल पंप के सामने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिलाध्यक्ष प्रेमदेवी जाट के नेतृत्व में महिलाओं को स्वच्छता को प्रेरित करने के लिए सेनेट्री पेड, कोरोना वायरस से बचाव के लिए फेस मास्क बांटे। महिला जिलाध्यक्ष प्रेमदेवी जाट, पार्षद राजकुमारी पालीवाल, नगर अध्यक्ष सुशील चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष सुंदरदेवी गुर्जर, ममता देवी जीनगर, अंजू, जमीला बेगम, प्रेमकुंवर झाला, तरुणा गाैरवा, लीलाकुंवर, वैशाली कपूर अादि माैजूद थे।

जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा ने महिलाओं की जागरूकता के लिए रैली निकाली

रेलमगरा | उपखंड मुख्यालय पर जैन श्वेतांबर तेरापंथ सभा के तत्वावधान में समाज की महिला मंडल, कन्या मंडल ने महिलाओं की जागरूकता को लेकर रैली निकाली। रैली तेरापंथ सभा भवन से सदर बाजार, देवली चबूतरा, चारभुजाजी मंदिर चाैक, विवेकानंद चाैक, नाथद्वारा चाैराहा होते हुए वापस सभा भवन में समाप्त हुई। महिलाओं को जागरूक करने के नारे लगाते हुए चल रही थीं। महिला मंडल की अध्यक्ष सुशीला ढालावत, मंत्री निर्मला मेहता, विमला सोनी, कैलाश सोनी, मीना सोनी, चंचल मेहता सहित बालिका मंडल की बालिका, ज्ञानशाला के बालक-बालिकाएं मौजूद थीं। तेरापंथ सभा के अध्यक्ष जीवनलाल सोनी, मंत्री मदन लाल सोनी ने रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

किशोरी स्वास्थ्य मेला

देवगढ़ | महिला बाल विकास विभाग की तरफ से महिला अधिकारिता की ओर से किशोरी स्वास्थ्य मेला नगर पालिका सभागार में लगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष अंजना जोशी थी। कार्यक्रम में ब्लॉक की अांगनबाड़ी कार्यकर्ता आशा सहयोगिनी, किशोरी बालिका, समूह की महिलाओं ने भाग लिया।

कुर्सी रेस प्रतियोगिता हुई

खमनोर | आदर्श ग्राम पंचायत सेमा में श्रीराम सेमा क्लस्टर के नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। मुख्य अतिथि सरपंच संदीप श्रीमाली थे। अध्यक्षता श्रीराम सेमा अध्यक्ष भगवती देवी ने की। विशिष्ट अतिथि उपसरपंच हीरा कुमार थे। क्लस्टर मैनेजर अनीता मेघवाल ने महिलाओं काे स्वास्थ्य के प्रति जानकारी दी। महिलाओं के लिए कुर्सी रेस प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रथम पारी में आशा देवी झालों की मदार और द्वितीय पारी में विमला पालीवाल खेड़ी विजेता रहीं। विजेताओं को सरपंच संदीप श्रीमाली, दीपक, अजय माली, क्लस्टर अध्यक्ष ने पारितोषिक दिया।

आमेट : महिलाओं को दिया एकजुटता का संदेश

आमेट | तेरापंथ सभा भवन में रविवार काे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल ने वाहन रैली निकाल कर एकजुटता का संदेश दिया। रैली को सभा अध्यक्ष अरविंद भरसारिया ने रवाना किया। रैली सभा भवन से नगर में घूमकर वापस यहीं पहुंची। जहां मुनि का उद्बोधन कार्यक्रम हुअा। कार्यक्रम की शुरुअात महिला मंडल के मंगलाचरण-प्रेरणा गीत से हुर्इ। कार्यक्रम में महिला मंडल अध्यक्ष उमा हिरण, मंत्री आशा डूंगरवाल, कन्या मंडल संयोजिका रिद्धि पामेचा, मीना गेलड़ा, लीला चौरडिया, सुधा मेहता, मधु बोहरा, कमला देवी भरसारिया सहित समाज की महिलाएं माैजूद रही। महावीर इंटरनेशनल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर रविवार काे राजकीय रेफरल चिकित्सालय में नवजात शिशुओं को बेबी किट बांटे। इस दाैरान महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष ललित ढीलीवाल, पूर्व अध्यक्ष ज्ञानेश्वर मेहता, सह मंत्री सुभाष कोठारी, कोषाध्यक्ष पारस पामेचा, लाभचंद हिंगड़, अरविंद भरसरिया, डॉ. सरीन कुमार, मीना नर्स सहित सदस्य माैजूद थे।

आमेट

रेलमगरा

राजसमंद

देवगढ़

राजसमंद

नाथद्वारा. वाहन रैली के दौरान मौजूद महिलाएं और अतिथि।

देवगढ़. गाेष्ठी में शामिल महिलाएं।
खबरें और भी हैं...