- Hindi News
- National
- Khamnor News Rajasthan News Uncontrolled Car Overturns Another Car Driver Drives His Car Over Dividers In An Attempt To Escape
अनियंत्रित कार पलटी, बचने के प्रयास में दूसरे कार चालक ने डिवाइडर पर चढ़ा दी अपनी कार
कुंवारिया. सड़क हादसे में पलटी कार।
कुंवारिया | राजसमंद-भीलवाड़ा फाेरलेन पर फियावड़ी के पास अनियंत्रित कार डिवाइडर को क्रॉस कर दूसरी तरफ सड़क पर पलट गई। इससे दाे जने घायल हाे गए। इसी दाैरान भीलवाड़ा की तरफ से अाता कार चालक सड़क पर पलटी कार से टकराने से बचाने के प्रयास में कार काे डिवाइडर पर चढ़ा दी। गनीमत रही है कि सावधानी रखने से उसकी जान बच गई। यह भी संयाेग रहा कि इस दाैरान दूसरा वाहन नहीं अाने से बड़ा हादसा टल गया। मौके पर पहुंचे रूपाखेड़ा टोल नाके की एंबुलेंस के कर्मचारी दोनों घायलों को कार से बाहर निकाल कर आरके चिकित्सालय ले गए। हाईवे पेट्रोलिंग अधिकारी रामचंद्र सुवालका ने बताया कि कार उदयपुर से भीलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इस दौरान फियावड़ी के पास डिवाइडर पर टकराने से दूसरी तरफ पलट गई। हादसे में गोपीलाल चौबे और उसके पिता प्रभु लाल चौबे को मामूली चोटें आईं। वे भीलवाड़ा जा रहे थे। मौके पर कई राहगीर जमा हो गए। टोल नाके के कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से कार को हटाया।