जड़ाऊ बंगले में विराजे द्वारकाधीश
राजसमंद | श्री पुष्टिमार्गीय तृतीय पीठ प्रन्यास के श्री द्वारिकाधीश मंदिर में शुक्रवार को तृतीय पीठाधीश्वर बृजेश कुमार महाराज धर्मप|ी अखंड सौभाग्यवती रश्मिका बउजी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में प्रभु द्वारकाधीश को जड़ाऊ बंगले में विराजित किया। शृंगार में तृतीय पीठ युवराज डॉ. वागीश कुमार गोस्वामी ने प्रभु द्वारकाधीश को श्री मस्तक पर सुनहरी चाक का मुकुट, सुनहरी जरी की दो काछनी,वैसी सूतन,वैसा पितांबर, मानिक के आभरण, श्वेत चिकने ठाड़े वस्त्र धराए। राजभोग के दर्शन में रतन चौक में आकर्षक रंगोली बनाई। इसमें सखियों को सजाया। राजभोग के दर्शन में पीठाधीश्वर बृजेश कुमार महाराज ने द्वारकाधीश की आरती उतारी। दर्शनों में काफी श्रद्धालु द्वारकाधीश मंदिर पहुंचे। शाम को शयन के बाद द्वारकाधीश मंदिर के गोवर्धन चौक में प्रख्यात हवेली संगीत गायिका मनस्वी व्यास ने प्रस्तुति दी।