पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Rajsamand News Rajasthan News Volleyball Inaugural Match Won By Gayatri Club Manda

वालीबॉल का उद्‌घाटन मैच गायत्री क्लब मंडा ने जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मोहन सिंह झाला की स्मृति में 7वीं जिलास्तरीय वालीबॉल प्रतियोगिता जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में रविवार सुबह 9 बजे जिला खेल अधिकारी चांद खां पठान के सानिध्य में उद्घाटन किया। भंवरसिंह झाला सोडावास ने बताया कि प्रतियोगिता में 24 टीमों ने भाग लिया। उद्घाटन मैच गायत्री क्लब मण्डा, लवाणा बी के मध्य हुआ। इसमें गायत्री क्लब मण्डा ने मैच जीता। रेफरी नरेंद्र कुमार, प्रेम सिंह पडिहार, लक्ष्मीलाल, रमेश काका, विद्याधर सालवी थे। संचालन हेमेंद्र सिंह मारवाड़ ने किया। अनिल टांक, महेंद्रसिंह खारंडिया, संपतनाथ सिंह चौहान, महेंद्रसिंह बिजागुड़ा, भाजपा जिला मीडिया संयोजक अरविंद सिंह भाटी, भानु प्रताप सिंह चौहान, श्याम सिंह, इंदरपाल सिंह झाला माैजूद थे।

कबड्डी स्पर्धा 25 अप्रैल से

राजसमंद | जिला मुख्यालय के बालकृष्ण स्टेडियम कांकरोली पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय स्तर सीनियर ओपन प्रो कबड्डी प्रतियोगिता अप्रैल में करवाने का निर्णय लिया। केसरी नन्दन सेवा समिति के पहलवान शिवा जाट ने बताया कि प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल को होगी। बैठक रविवार को हरजीवन आश्रम कांकरोली में टीटूदाजी गुर्जर की अध्यक्षता, देवी सिंह राजपूत के मुख्य आतिथ्य, सुन्दरलाल कुमावत, फतहलाल गुर्जर के विशिष्ट आतिथ्य में की गई। कॉर्डिनेटर धर्मेंद्र गुर्जर ने बताया कि एंट्री 501 रुपए मय फीस के महावीर एम्पोरियम, मुखर्जी चौराया, कांकरोली पर संजय बोल्या के पास जमा करा सकते हैं।

देवगढ़ : किक्रेट कप प्रतियोगिता शुरू

देवगढ़ | छापली (खीमाखेडा) में मां पीपलाज दो दिवसीय कप किक्रेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। इस प्रतियोगिता में 16 टीमें भाग लेगी। उद्घाटन मैच नाथड़ाई टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि सरपंच मीनाक्षी भील, बरजाल सरपंच सुरेश सिंह, प्रकाश भाट, महेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह, नरेन्द्र सिंह आदि थे।
खबरें और भी हैं...