- Hindi News
- National
- Devgarh News Rajasthan News Will Try To Open A Medical College In Rajsamand Will Bring Chambal Water To Bhima Devgarh Region Gehlot
राजसमंद में मेडिकल कॉलेज खोलने का प्रयास करेंगे चंबल का पानी भीम-देवगढ़ क्षेत्र तक लाएंगे : गहलोत
देवगढ़ में डान की बावड़ी रोड पर श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला का लोकार्पण मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत ने किया। सीएम हेलीपेड से सीधे कार से श्री गुरु सौभाग्य मदन गोशाला के लोकार्पण समारोह में पहुंचे। जहां उन्होंने पट्टी का अनावरण कर मुख्यद्वार की रिबन को खोला। इसके बाद सीएम ने गोशाला का अवलोकन कर गोशाला के बारे में अध्यक्ष केसरीमल बुरड़ से जानकारी ली। गाय के बच्चे को गुड़ खिलाकर मुख्य समारोह में पहुंचे। इस दाैरान जैन मुनियों से भी सीएम ने वंदन किया। इसके बाद सीएम ने विकास सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान योजनाओं और कामों का शिलान्यास किया। मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि सीएम अशाेक गहलोत, समारोह अध्यक्ष भामाशाह श्रावक एच. केसरीमल बुरड़, विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष अाैर पूर्व गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया, ऊर्जा मंत्री बीडी कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी, विधायक सुदर्शन सिंह रावत, मारवाड़ विधायक खुशवीर सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, वीरभद्र सिंह चूंडावत माैजूद रहे।
ये बाेले सीएम- मुनियाें के एक इशारे पर भामाशाह केसरीमल ने गाेशाला शुरू करने का निर्णय किया। 12 माह में 5000 पशुअाें की गाेशाला का निर्माण कार्य पूरा किया। यह भावना की बात हैं। सरकार गाेशाला में अनुदान दे रही हैं। सरकार की तरफ से गायों का गाे वंश कैसे बचे, इसमें कोई कमी नहीं रहेगी। यह मैं संताें के सामने कह रहा हूूं। गाेशाला भी लगातार बढ़ती जा रही हैं। अभी हमारी सरकार आने के बाद 65 गाेशाला रजिस्टर्ड हुई हैं। गहलोत ने कहा कि यह जिले की सबसे बड़ी गाेशाला के रुप मानी जाएगी। जब 5000 पशु यहां होंगे। केसरीमल बुरड़ को इसके लिए धन्यवाद दिया।
काेराेना से सावचेत रहने की दी हिदायत : गहलोत ने कहा कि आपको मालूम है कि विश्व भर में काेराेना महामारी फैल रही है। शुक्रवार रात को हमने भी राजस्थान में स्कूल, कॉलेजों काे बंद करने की घोषणा की है। गाेशाला का काम होने की वजह से मैं आया हूं। इस बीमारी से आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं। बाेले-स्वाइन फ्लू आया था तबसे हमने-जगह जगह जांच के लिए लेबोरेट्री बना दी है। अच्छी व्यवस्था कर रखी है। विदेशाें में 5000 लोग मर चुके हैं। लाखों लोग इसकी चपेट में आ गए है। इसीलिए इसलिए हमें ध्यान रखना चाहिए। सभी से आह्वान करता हूं की कम से कम यात्रा करें।
मुनि बाेले-5 से 6 माह में इतनी बड़ी गाेशाला बनाना बड़ी बात : सौभाग्य मुनि ने कहा कि गाेशाला की शुरुआत एक साल पहले हुई थी तब मैं देवगढ होली चातुर्मास के लिए यहां आया था। सुबह भ्रमण के दौरान यहां आया था, जहां कंटीली झाडियां थी। पालिका गाेशाला को नहीं चला पा रही थी। मेरी भावना को केसरीमल बुरड़ समझ गए। इस स्थान का निरीक्षण किया। 5-6 महीने में इतनी विशाल गाेशाला बना दी। 300 बीघा जमीन सरकार, नगरपालिका सभी ने सहयोग दिया। दानवीराें ने भी लाभ लेने की काेशिश की। केसरीमल बुरड़ ने कहा कि गाेशाला चलेगी तभी पैसा लूंगा। वहीं बुरड़ ने करोडों की राशि खर्च कर गाेशाला शुरू कर दी। लोगों ने 25-25 लाख तक दान दिया है।
ये अधिकारी रहे मौजूद : इस दौरान जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, एसपी भूवन भूषण यादव, एसडीएम अधिकारी शक्तिसिंह भाटी अादि माैजूद थे। मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देवगढ़ पहुंचे। हेलीकॉप्टर देखने के लिए लोगों की भीड़ रही।भामाशाहों का सम्मान किया : सीएम ने गाेशाला में लगभग एक घंटे तक ठहरे। इसके बाद सीधे करणी माता मैदान में विकास सम्मेलन को संबाेधित करने पहुंचे। सीएम का काफिला करणीमाता मैदान के लिए रवाना हुआ।
12.5 बजे पहुंचे सीएम, विधायक ने किया स्वागत
मुख्यमंत्री अशाेक गहलोत गाेशाला के सामने बने हेलीपेड पर 12ः05 बजे हेलीकाॅप्टर से यहां पहुंचे। पहुंचने पर कलेक्टर, एसपी, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत, विधायक सुदर्शन सिंह रावत, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नारायण सिंह साेलंकी, पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह चूंडावत, हाजी अब्दुल मजीद शेख, नगरपालिका अध्यक्ष अंजना जोशी, मारवाड़ विधायक खुशवीर सिंह, राजेश मेवाडा, मोहन सिंह सहित ने स्वागत किया। हेलीकॉप्टर देखने की काफी संख्या में लाेग पहुंचे।
सेवादल के कार्यकर्ताओं ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया : मुख्यमंत्री विकास सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान सभा स्थल के बाहर खड़े सेवा दल के सदस्यों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया।
देवगढ़. गाय के बछड़े काे गुड़ खिलाते सीएम।
केंद्र सरकार की गलत नीतियों से अार्थिक मंदी का दौर अाया, हम प्रदेश में विकास के लिए काेई कमी नहीं रखेंगे : मुख्यमंत्री
ऐसे मिले नेता प्रतिपक्ष कटारिया और सीएम गहलोत
राजसमंद/देवगढ़ | विकास सम्मेलन में शनिवार काे सीएम ने रीको औद्योगिक क्षेत्र, बग्गड़ का शिलान्यास किया। बोरवा एवं चारनिया में 33 केवी जीएसएस, पीपलीनगर एवं बग्गड़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय बालिका छात्रावास, भीम एवं अंबेडकर भवन, देवगढ़ का लोकार्पण किया। सीएम ने कहा कि ऐसे समय में जबकि देशभर में आर्थिक मंदी अाैर सुस्ती का माहौल है। केंद्र सरकारी की गलत नीतियाें के कारण एेसी स्थिति बनी है। कहा कि खनिज संपदा की दृष्टि से संपन्न इस क्षेत्र में उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं। ऐसे में रीको औद्योगिक क्षेत्र के स्थापित होने के बाद यहां उद्योग-धंधे लगेंगे और युवाआंे को रोजगार मिल सकेगा। गहलोत ने कहा कि भीम-देवगढ़ क्षेत्र में पानी की भयंकर समस्या हैं। चंबल का पानी पहुंचे, यह हमारी प्राथमिकता रहेगी। इसके लिए डीपीअार बनाने का निर्णय ले लिया गया। पानी भीम-देवगढ़ क्षेत्र तक पहुंचाया जाएगा। राजसमंद मेंे भी सरकारी मेडिकल कॉलेज खुले। सहकारिता मंत्री उदयलाल अांजना बाेलना शुरू हुए ताे कुछ महिलाएं जाने लगी ताे पूर्व गृहराज्य मंत्री लक्ष्मणसिंह रावत बाेले-माता अाैर बहना थाेड़ी देरी रुकाे। अणा मंत्री जी री वात हुण लाे। अणा मंत्री जी ही अापरा लाेन दी दा अाैर बजट री घाेषणा करेगा। सहकारिता मंत्री अांजना भी जवाब में उसी अंदाज से बाेल पड़े-अबार पैसा काे नी है। जाे दी दा जणाऊ ही काम चलाअाे। इस पर मंचासीन अतिथि भी हंस पड़े। समाराेह में ऊर्जा मंत्री बी.डी. कल्ला, चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवर सिंह भाटी, पूर्व मंत्री लक्ष्मण सिंह रावत ने भी संबाेधित किया।
भाजपा ने पंद्रह साल कुछ नहीं किया कांग्रेस कर रही विकास : भीम-देवगढ़ विधायक सुदर्शन सिंह रावत ने कहा कि पिछले पंद्रह साल में भाजपा ने मगरा क्षेत्र के लिए कुछ नहीं किया। गाय अाैर राम के नाम पर वाेट ले लिए लेकिन गाेशाला के लिए कांग्रेस ने काम किया है।
कटारिया बोले-सीएम आने से चार चांद लग गए : नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि वास्तव में संत की कृपा हैं समाज के लोग सेवा में जुट जाते हैं। जहां मुनि इशारा करते है चरणों में नस्तमस्तक होकर पूरा करते है। समर्पण भावना से काम हुआ। मुख्यमंत्री के आने से कार्यक्रम में चार चांद लग गए। 5000 पशु के लिए ढाई लाख रुपए राेजाना अाैर एक महीने के 7.5 लाख रुपए, 9 करोड़ रुपए एक साल के लिए होंगे। समाज के बंधुओं ने गाेशाला भामाशाह द्वारा 3 कराेड़ की घोषणा की। दान दाताओं का अभिनंदन करता हूं।