पेयजल के लिए कार्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया, आश्वासन पर माने
सादुलशहर| वार्ड नंबर 13-14 में पेयजल सप्लाई में सुधार की मांग को लेकर वार्डवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को...
Bhaskar News Network | Last Modified - Apr 17, 2018, 05:55 AM IST
सादुलशहर| वार्ड नंबर 13-14 में पेयजल सप्लाई में सुधार की मांग को लेकर वार्डवासियों एवं जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को सुबह 11 बजे पीएचईडी के सहायक अभियंता कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर धरना लगाया। इस बीच एईएन जसवंत औलख, जेईएन प्रमोद कुमार ने धरनार्थियों को आश्वासन दिया कि पानी सप्लाई के लिए बड़े आकार की नई पाइप लाइन डलवाने का प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को भिजवाया है। 30 अप्रैल तक स्वीकृति प्राप्त कर काम शुरू करवाने का प्रयास किया जाएगा। आश्वासन के बाद धरनार्थियों ने धरना हटा लिया। इस दौरान पालिका नेता प्रतिपक्ष मेहताब गुरिया, पार्षद दौलतराम चालिया, पूर्व पार्षद साहबराम विद्यार्थी, एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शिवा राजपूत, विशाल राठौड़, शशिकांत, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।
Get the latest IPL 2018 News, check IPL 2018 Schedule, IPL Live Score & IPL Points Table. Like us on Facebook or follow us on Twitter for more IPL updates.दैनिक भास्कर पर Hindi News
पढ़िए और रखिये अपने आप को अप-टू-डेट | अब पाइए Sadulshahar News in Hindi सबसे पहले दैनिक
भास्कर पर | Hindi Samachar
अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Hindi News App,
या फिर 2G नेटवर्क के लिए हमारा Dainik Bhaskar Lite App.
Web Title: पेयजल के लिए कार्यालय पर प्रदर्शन और धरना दिया, आश्वासन पर माने
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)
(News in Hindi from Dainik Bhaskar)