पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bonli News Rajasthan News 15 Lakh Ayurvedic Dispensary Building Is Being Built In Pipalwara

पीपलवाड़ा में बन रहा है 15 लाख की लागत का आयुर्वेदिक औषधालय भवन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपलवाड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 15 लाख रुपए की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। इसका काम पूरा होने के बाद ग्रामीणों को आयुर्वेद चिकित्सा सुविधा का लाभ एक छत के नीचे मिलना शुरू होगा। पूर्व आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी डॉ. रामकेश गुर्जर ने बताया कि कई साल पहले कस्बे के बीचोंबीच एक दानदाता द्वारा जमीन सहित निजी भवन को औषधालय के संचालन के लिए दान दिया गया था। इसके बाद मरम्मत के अभाव में भवन पुराना होने पर क्षतिग्रस्त एवं खंडहर हो गया था। क्षतिग्रस्त भवन से हादसे की आशंका के चलते पिछले पांच साल से अस्थायी औषधालय का सचांलन पंचायत के भवन में किया जा रहा था। पंचायत भवन बाजार से दूर होने पर लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधा का समुचित लाभ नहीं मिल पा रहा है। राज्य सरकार द्वारा पुराने क्षतिग्रस्त भवन को तोड़कर नए भवन निर्माण के लिए 15 लाख रुपए की राशि का बजट आबंटन किया गया और ठेकेदार के माध्यम से भवन का निर्माण कार्य करवाया जा रहा हैं। औषधालय भवन में एक बड़ा हॉल, चिकित्सक कक्ष एवं कंपाउंडर कक्ष सहित इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बैठक एवं शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर पीपलवाड़ा औषधालय के चिकित्साधिकारी का पद 6 माह के लम्बे समय से रिक्त होने पर एक कर्मचारी कम्पाउडर को ही चिकित्सक का काम करना पड़ रहा हैं।

औषधालय पर आसपास के हथड़ोली, बागडोली, हिंदूपुरा पंचायत के दो दर्जन से अधिक गांव के लोग रोजाना आयुर्वेदिक औषधी से इलाज करवाने के लिए आते हैं। ग्रामीणों को पिछले 6 माह से चिकित्सक के अभाव में इलाज के लिए 12 किमी दूर बौंली उपखण्ड़ मुख्यालय पर जाना पड़ रहा हैं।

कंपाउंडर विनोद सोनी ने बताया कि चिकित्सक का पद रिक्त होने पर लोगों को आयुर्वेदिक सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा हैं। वार्ड पंच नमोनारायण शर्मा ने जिला आयुर्वेदिक चिकित्साधिकारी से ग्रामीणों को चिकित्सा सुविधा का लाभ देने के लिए रिक्त पद पर चिकित्सक लगाने की मांग की है।

पीपलवाड़ा (बौंली)। पीपलवाडा में 15 लाख की लागत से बन रहा आयुर्वेदिक औषधालय का भवन।
खबरें और भी हैं...