पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News 200 People Fed Ayurvedic Decoction To Prevent Seasonal Diseases In The City

शहर में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए 200 लोगों को पिलाया आयुर्वेदिक काढ़ा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीपलवाड़ा|आयुर्वेदिक औषधालय में लोगों को काढ़ा पिलाते आयुर्वेदिक कार्मिक।

सवाई माधोपुर|मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाते आयुर्वेद चिकित्साधिकारी।

सवाई माधोपुर|आयुर्वेद चिकित्सा इकाई सामान्य चिकित्सालय सवाई माधोपुर द्वारा मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। आयुर्वेदिक चिकित्सालय के इकाई प्रभारी डॉ. पुरुषोत्तम गौत्तम ने बताया कि स्थानीय नर्सिंग कॉलेज की 90 छात्राओं सहित समस्त स्टाफ, चिकित्सा इकाई में आने वाले रोगियों, उनके परिजनों सहित लगभग 200 लोगों को जड़ीबूटियों से बनाया गया आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया गया। इस अवसर पर लोगों को मौसमी बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए उनसे बचाव के तरीके भी बताए। कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक डॉ. बृजबल्लभ शर्मा, कंपाउंडर कमलेश, श्यामलाल गुप्ता, बाबू सिंह आदि मौजूद थे।

पीपलवाड़ा| राजकीय आयुर्वेदिक औषधालय फलौदी में मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए लोगों को काढ़ा पिलाया गया। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. मूलचंद आर्य के निर्देशन में कंपाउंडर भवानीशंकर गौत्तम, बृजमोहन खटीक सहित अन्य कार्मिकों ने लोगों को काढ़ा पिलाया। इसके साथ ही लोगों को मौसमी बीमारियों के बचाव के संबंध में भी जानकारियां दी गई।
खबरें और भी हैं...