पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khandar News Rajasthan News 24 Thousand 683 Students Took Tenth Board Examination

24 हजार 683 विद्यार्थियों ने दी दसवीं बोर्ड परीक्षा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाईमाधोपुर| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा गुरुवार से शुरु हो गई। परीक्षा के पहले दिन 24 हजार 683 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 498 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं की परीक्षा जिले भर में शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई। जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक रामखिलाड़ी बैरवा ने बताया कि 12 मार्च को दसवीं बोर्ड परीक्षा शुरु हुई। पहले दिन कक्षा दस की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के लिए 25 हजार 181 विद्यार्थी पंजीकृत हुए। इसमें से 24 हजार 683 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 498 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दसवीं बोर्ड की परीक्षा 100 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न हुई।
खबरें और भी हैं...