33 रेलवे कर्मचारियों ने किया रक्तदान
वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर के तत्वावधान में शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन रेलवे अस्पताल परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य
अतिथि कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह थे। शिविर में 33 रेलवे कर्मचारियों ने रक्तदान किया।
आयोजकों ने बताया कि वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सवाई माधोपुर द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें रेलवे कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कलेक्टर सिंह ने रक्तदाताओं की हौसला अफजाई की। साथ ही कहा कि आपका रक्त किसी की जान बचा सकता है। ऐसे पुनित कार्य में सभी को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे किसी की जान बचाई जा सके। इस अवसर पर गणगौरी हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. शिव सिंह मीणा, रणथम्भौर सेविका हॉस्पिटल के निदेशक अभिमन्यु सिंह, सेंट्रल रेलवे एंप्लाइज यूनियन के मंडल अध्यक्ष कामरेड लोकेंद्र मीणा, सवाई माधोपुर स्टेशन अधीक्षक शिवलाल मीणा, सेतबंधु जाट, शंकर लाल मीणा, आरिफ खान, मुफीद खान, धीरेंद्र मिश्रा सहित रवांजना
डूंगर, मखोली, रणथम्भौर, सवाई माधोपुर के रेलवे कर्मचारियों ने शिविर में भाग लिया।
सवाईमाधोपुर|वेस्ट सेन्ट्रल रेलवे एम्पलाईज यूनियन शाखा सवाईमाधोपुर के शिविर में रक्तदान करते रेलवे कर्मचारी।