- Hindi News
- National
- Khandar News Rajasthan News 694 Students Of 10th And 345 Students Of 8th Class Took The Exam At Three Centers Of Khirni
खिरनी के तीन सेंटरों पर 10वीं के 694 और 8वीं के 345 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
खिरनी|कस्बे के तीन सेंटरों पर गुरुवार से कक्षा 10वीं और 8वीं की परीक्षाएं शुरू हुई। तीनों सेंटरों पर 10वीं के 694 विद्यार्थियों ने तथा 8वीं बोर्ड परीक्षा के दो केन्द्रों पर 8वीं के 345 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। राउमावि के केन्द्रधीक्षक दीप्ति शर्मा ने बताया कि कक्षा 10वीं के 325 छात्रों में से 322 छात्रों ने तथा 8वीं के 255 में से 254 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार से राबाउमावि के केन्द्र अधीक्षक प्रेम लता शर्मा के अनुसार 10वीं के 201 में से 196 तथा 8वीं में 91 में से 91 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार से माध्यमिक आदर्श विद्या मन्दिर के केन्द्र अधीक्षक गोविन्द प्रसाद स्वर्णकार के अनुसार में कक्षा 10वीं के 179 में से 176 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। पहले दिन परीक्षा शांतिपूर्ण पूर्ण तरीके से संपन्न हुई।
मित्रपुरा| क्षेत्र में गुरुवार से माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं शुरू हो गई। क्षेत्र के सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई। नक़ल रोकने को लेकर विद्यालय और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।