- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Aarti Received Pride Of The Nation Excellence Award
आरती को मिला प्राइड ऑफ द नेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड
चौथ का बरवाड़ा। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में अवॉर्ड प्राप्त करती आरती।
चौथ का बरवाड़ा|महिलाओं के कल्याण के क्षेत्र में विशेष कार्य करने पर दिल्ली में जिले की आरती सिंह भदौरिया को प्राइड ऑफ दे नेशन एक्सीलेंस अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह अवॉर्ड रेस्पेक्ट इंडिया दिल्ली एवं प्रयास संस्थान के द्वारा दिया गया है। भदौरिया को यह सम्मान प्रसिद्ध लेखक और पूर्व राज्यपाल बीपी सिंह, सांसद मनोज तिवारी, पूर्व सांसद और प्रख्यात लेखक अशोक वाजपेयी के द्वारा दिया गया। इस दौरान सामाजिक सरोकार, महिला उत्थान तथा लेखन के लिए 20 महिलाओं को सम्मानित किया गया था, जिनमें जिले की आरती भदौरिया को यह सम्मान मिलने से लोगों में प्रसन्नता है।