पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Anganwadi Children Are Worried About Water In Shyampura When Power Is Off

श्यामपुरा में बिजली बंद होने पर पानी के लिए परेशान रहते हैं आंगनबाड़ी के बच्चे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवाई माधोपुर|श्यामपुरा कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आंगनबाड़ी पाठशाला भी संचालित है, लेकिन यहां पानी की कोई सुविधा नहीं है। पांचू लाल मीणा ने बताया कि गत दिनों 11केवी लाइन का करंट उतरने से विद्यालय प्रांगण में लगी मोटर जल गई थी। ऐसे में बच्चों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है, जिससे उनकी पढ़ाई बाधित हो रही है। विद्यार्थियों ने बताया कि पानी संग्रहण के लिए कोई समुचित बंदोबस्त भी नहीं है, जिसके चलते जब तक बिजली है तब तक ही पानी पी सकते हैं। बिजली गुल हो जाने पर पानी के लिए तरसना पड़ता है।
खबरें और भी हैं...