पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Anganwadi Workers Make People Aware Of Corona Virus

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने लोगों को कोरोना वायरस के प्रति किया जागरूक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरवाल|सूरवाल में कोरोना वायरस के संबंध में लोगों को जागरूक करती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता।

सूरवाल|ग्राम पंचायत सूरवाल मे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को कोरोना वायरस के संबंध में सावधानियां बरतने के लिए जागरुक किया। सीएससी डिजिटल विलेज सूरवाल संचालक मकरध्वज मीना ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम के लिए सूरवाल ग्राम पंचायत में स्थित सभी आंगनबाड़ी केद्रों की महिला कार्यकर्ता ने गांव की कॉलोनियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं व पुरुषों को साफ-सफाई पर ध्यान दिए जाने, किसी व्यक्ति को खांसी हो रही हो तो मुंह पर कपड़ा लगाने, खांसने वाले व्यक्ति से एक मीटर कि दूरी बनाए रखे आदि के बारे में जागरुक किया।
खबरें और भी हैं...