- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Bal Bhaskar Distributed In Roshni Public Umavi
रोशनी पब्लिक उमावि में किया बाल भास्कर का वितरण
मित्रपुरा|रोशनी पब्लिक उमावि में छात्रों को किया बाल भास्कर का वितरण।
मित्रपुरा|कस्बे के रोशनी पब्लिक उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को बाल भास्कर का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य गिरधारी लाल सैनी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि बाल भास्कर में आने वाले ज्ञानवर्धक व मनोरंजक कहानियों, चुटकलों, पहेलियों आदि से बालकों का मानसिक एवं बौद्धिक विकास होता है। बाल भास्कर की मैग्जीन विद्यालयों में हमेशा वितरित होनी चाहिए। भास्कर के स्थानीय एजेंट मोहित बिंदल ने बताया कि भास्कर द्वारा आयोजित जीतो 21 करोड़ की स्कीम के कूपन भास्कर द्वारा लगातार प्रकाशित किए जा रहे हैं, जिन्हें ग्राहक काटकर अपने पास रखें। इस स्कीम के तहत ऑफर में हिस्सा लेने वाले प्रत्येक ग्राहक को गारंटीड उपहार दिया जाएगा। इस मौके पर रमेश चंद सैनी, भगवती प्रसाद, सीताराम मीना, मूलचंद, शंकर सैनी, पायल, काजल शर्मा, कमल प्रसाद सहित कई अध्यापक मौजूद थे।