- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Bhim Army Army Meeting Concluded In Khirni
खिरनी में भीम आर्मी सेना की बैठक संपन्न
खिरनी| कस्बे के चामुंडा मन्दिर परिसर में भीम आर्मी सेना के जिला अध्यक्ष महेन्द्र कंवरिया की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीम को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही। खिरनी सरपंच रूप सिंह डोई ने कहा कि टीम में अधिक से अधिक सरकारी सेवा में कार्यरत लोगों को शामिल किया जाए, जिससे टीम को आर्थिक मजबूत मिलेगी। इस अवसर पर भीम आर्मी सेना के मनोज वर्मा, राजेश, बाबू लाल बडौदिया, अजय, सुरेन्द्र सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
श्मशान भूमि का पट्टा बनवा कर कब्जा दिलवाने की मांग
सवाई माधोपुर| आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी लड्डूलाल मीणा ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर जमीन का पट्टा बनवाकर कब्जा दिलवाकर की मांग की है। उन्होंने पत्र में बताया कि चौथ का बरवाड़ा में मालियो की श्मशान घाट के पास में रायसागर की पाळ के पास बलरिया रोड पर करीब 60 फुट चौड़ी व 100 फुट लंबाई में भूमि है, जिसकी खसरा संख्या 2276 है। इस भूमि पर कायस्थ समाज अपनी कई पीढ़ियों से पूर्वजों का अंतिम संस्कार करते आ रहे हैं। कायस्थ समाज इस भूमि का कब्जा व पट्टा बनवाना चाहता है। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर इस भूमि का पट्टा बनवाकर कब्जा दिलवाने की मांग की है।
विशेष कम्प्यूटर टंकण परीक्षा का परिणाम घोषित
सवाई माधोपुर| अनुकम्पा नियुक्त कनिष्ठ सहायकों की 19 फरवरी को आयोजित विशेष कम्प्यूटर टंकण परीक्षा का परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया। अध्यक्ष परीक्षा समिति एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र ने बताया कि परीक्षा में कुल 38 कार्मिक सम्मिलित हुए, जिनमें से 30 कार्मिक उत्तीर्ण हुए हैं। उत्तीर्ण कार्मिकों के रोल नम्बर 01, 03, 06, 07, 08, 09, 11, 12, 13, 14, 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 31, 32, 34, 36, 37 एवं 38 हैं।