पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Bike Collided With Jugaad Two Injured One Referred To Jaipur

जुगाड़ से टकराई बाइक, दो घायल, एक जयपुर रेफर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मलारना चौड़| मौके पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक।

मलारना चौड़| कोटा लालसोट मेगा हाईवे के मलारना चौड़ बाइपास से लाड़ोता नहर की ओर जाने वाले रास्ते पर गोपालगड़ी ढोले पर मंगलवार शाम एक बाइक आगे जा रहे जुगाड़ से टकरा गई, जिससे बाइक सवार दो जने घायल हो गए। वहां मौजूद लोगों के अनुसार बाइक सवार लाड़ोता निवासी भीमसिंह पुत्र सियाराम मीना और एक अन्य युवक अपने गांव लाड़ोता जा रहे थे। बीच रास्ते में घुमाव होने की वजह से अचानक आगे जुगाड़ आ जाने की वजह से सन्तुलन बिगड़ने से बाइक जुगाड़ के टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए। दुर्घटना में भीमसिंह के सिर में गम्भीर चोट आने से काफी खून बह गया तथा दूसरे युवक के मामूली चोटे आई। 108 एम्बुलेंस द्वारा घायलों को भाड़ौती पीएचसी और उसके बाद सवाई माधोपुर सामान्य चिकित्सालय में भर्ती करवाया। भीमसिंह की हालत गम्भीर होने के कारण उसे सवाई माधोपुर से जयपुर रेफर कर दिया।
खबरें और भी हैं...