पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नहीं हो रहा मुख्य बस स्टैंड से बसों का संचालन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे से संचालित होने वाली कई बसों का संचालन मुख्य बस स्टेंड से नहीं होकर ग्राम पंचायत तिराहे से हो रहा है, जिसके कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। गौरतलब है कि कई सालों पहले कस्बे से विभिन्न मार्गों पर संचालित होने वाली बसों का संचालन मुख्य बस स्टेंड पुलिस थाने के पास से होता था। लेकिन कई सालों पहले से बौंली से सवाई माधोपुर मार्ग, गंगापुर सिटी, निवाई मार्ग पर संचालित होने वाली बसों का संचालन ग्राम पंचायत तिराहे से होने लग गया। जिसके कारण यात्रियों को उक्त मार्गों पर यात्रा करने के लिए बस में बैठने के लिए पैदल चलकर जाना पडता है। इसी प्रकार आते समय भी ग्राम पंचायत बस तिराहे पर पर उतरकर पैदल-पैदल आना पडता है। इससे वृद्ध, महिला एवं बच्चे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पडता है। इस संबंध में पुलिस थाने में गठित सीएलजी की बैठकों में भी कई बार प्रस्ताव लिए गए हैं, लेकिन इस संबंध में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड रहा है। लोगों ने सभी बसों को मुख्य बस स्टैंड से संचालन करवाने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...