- Hindi News
- National
- Malarna Dungar News Rajasthan News Cash Burnt With Household Items Due To Fire In Store
दुकान में आग लगने से घरेलू सामान सहित नकदी राख
मलारना डूंगर | कस्बे में भूखा मोड पर अज्ञात कारणों से लगी आग के कारण दुकान में रखा सामान सहित नकदी जलकर राख हो गया। पीडित दुकानदार संजय बैरवा ने बताया कि सोमवार की शाम वह सामान्य दिनों की भांति अपनी दुकान बन्द कर घर चला गया था। मंगलवार को सुबह उसकी दुकान से धुंआ निकलता देख पडौसी दुकानदारों ने सूचना दी, जिस पर वह दुकान पर आया। दुकान खोल कर देखा तो उसमे रखी नकदी सहित रखा सामान जल कर राख हो चुका था। संजय ने बताया कि पैतीस हजार रुपए की नकदी सहित करीब अस्सी हजार रुपए का नुकसान हुआ। पीडित ने इस बारे में पुलिस को भी अवगत कराया है।