पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Chare Broke Into The Bilka School Of Surwal By Breaking The Window Tampering With The Documents Kept In The Shelves

खिड़की तोड़कर सूरवाल के बािलका स्कूल में घुसे चाेर, अलमारियों में रखे दस्तावेजों से छेड़छाड़

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सूरवाल के राजकीय बालिका माध्यमिक विद्यालय में चोरों ने कार्यालय की आलमारियों में रखे रिकॉर्ड को अस्त व्यस्त कर दिया, जिससे आलमारियों में रखा रिकॉर्ड फर्श पर बिखर गया। स्टाफ ने अस्त व्यस्त रिकॉर्ड का मिलान किया तो सभी रिकॉर्ड पूरा था। लेकिन विशेष बात यह थी की पिछले दिनों इस स्कूल की एक शिक्षिका सोनिया दूबे की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, चोरों ने कार्यालय की आलमारी में रखी फाइल से उसके दस्तावेजों के साथ छेड़खानी की है। वहीं कुछ नकदी एवं अन्य सामान भी गायब कर दिया हैं। स्कूल प्रशासन ने इस मामले की रिपोर्ट सूरवाल थाने में दी है। प्रधानाध्यापिका सोनम पाठक ने बताया कि रविवार को उन्हें विद्यालय में चोरी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर उन्होने देखा तो चोरों ने कार्यालय में लगी खिड़की को तोड़ा हुआ था। कार्यालय में रखी सभी आलमारियों के भी शीशे एवं ताले भी टूटे हुए थे। वहीं फर्श पर विद्यालय का रिकॉर्ड भी बिखरा हुआ था। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि दूसरे दिन संबंधित स्टाफ को अपना अस्त व्यस्त रिकॉर्ड का मिलान करने के लिए निर्देशित किया। इसमें स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका सोनिया दूबे, जिसकी पिछले महीने एक दुर्घटना में मौत हो गई थी, चोरों ने आलमारियों में रखी उसकी फाइल से दस्तावेजों को हटा दिए थे। बाद में रिकॉर्ड की जांच करने पर शिक्षिका के दस्तावेज अन्य जगह पर मिल गए। स्कूल प्रशासन को शक है कि स्कूल में चोरों को मृतक शिक्षिका सोनिया दूबे के किसी दस्तावेज की तलाश करना था। स्कूल कार्यालय से एक भी दस्तावेज गायब नहीं हुआ हैं, लेकिन सोनिया दूबे की फाइल के कागज फाइल से हटाकर अन्य जगह रख दिए थे। साथ ही विकास, रमसा एवं छात्रकोष के रखे 15 सौ रुपए गायब थे। विज्ञान किट से भी सामान तथा प्रधानाध्यापिका की तीन सीलें भी गायब थी।

प्रधानाध्यापिका सोनम पाठक का कहना है कि बालिका स्कूल में चोरी की सूचना मिलने पर वहां पहुंचने पर चोरों ने स्कूल कार्यालय में रखी आलमारियों के ताले तोड़कर उनमें रखे रिकॉर्ड फर्श पर बिखरे हुए थे।

सूरवाल| राबामाावि के कार्यालय में रखी अलमारी से बिखरे दस्तावेज।
खबरें और भी हैं...