- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News City Council Should Allot Kiosk To The Complainant
परिवादी को कियोस्क आवंटित करे नगर परिषद
जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष फोरम ने एक प्रकरण का निस्तारण करते हुए परिवादी को कियोस्क आवंटित करने के विपक्षी नगर परिषद आयुक्त व सभापति को आदेश दिए हैं। साथ ही कियोस्क आवंटन संभव नहीं होने पर क्षतिपूर्ति स्वरूप डेढ़ लाख
रुपए देने तथा जमा राशि मय परिवाद पत्र होने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज से देने एवं मानसिक संताप व परिवाद व्यय के दस हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं।
इस सम्बन्ध में परिवादी राजेश कुमार निवासी आदर्शनगर-ए की ओर से अधिवक्ता नेत्र बिन्दु जादौन ने जिला मंच के समक्ष एक परिवाद दायर किया कि व्यवसाय के लिए कियोस्क आवंटन योजना में आवेदन किया था। इसमें एक भूखण्ड 6 गुणा 6 फीट नगर परिषद कार्यालय के पास कियोस्क निर्माण के लिए विपक्षी द्वारा लॉटरी निकाली गई। लॉटरी के अनुसार 1888 रुपए में कियोस्क क्रमांक 57 परिवादी को आवंटित किया गया। इसकी राशि जरीये रसीद परिवादी ने जमा करा दी। इसके बावजूद कियोस्क भूमि पर कब्जा नहीं दिया गया और ना ही निर्माण की स्वीकृति दी गई। जिलामंच ने परिवाद का निस्तारण करते हुए परिवादी को कियोस्क आवंटित करने के विपक्षी नगर परिषद आयुक्त व सभापति को आदेश दिए हैं। साथ ही कियोस्क आवंटन संभव नहीं होने पर क्षतिपूर्ति स्वरूप डेढ़ लाख रुपए देने तथा जमा राशि मय परिवाद पत्र होने की तिथि से भुगतान तक 9 प्रतिशत वार्षिक ब्याज से देने एवं मानसिक संताप व परिवाद व्यय के दस हजार रुपए देने के आदेश दिए हैं।
नालियां अवरुद्ध होने से गंदा पानी सड़कों पर
पीपलवाड़ा (बौंली)|कस्बे के मुख्य बाजार में नालियों के अवरूद्ध होने पर घरों का गंदा पानी सडकों पर फैल रहा है। ग्रामीण महेश बटवाड़ा ने बताया कि नालियों के अवरूद्ध होने पर गंदा पानी बालाजी मन्दिर के सामने सड़क पर फैलने से लोगों को मन्दिर आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मित्रपुरा में रंगपंचमी पर आज खेली जाएगी धुलेंडी
मित्रपुरा|कस्बे में शुक्रवार को रंगपंचमी मनाई जाएगी। गौरतलब है कि पुरानी मान्यताओं के अनुसार रंग पंचमी पर धुलेंडी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में शुक्रवार को
बाजार की दुकानें दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगी।