पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Malarna Dungar News Rajasthan News Class 10 Entrance And Examination Of 8 Centers At 33 Centers From 18 Centers Of Bauli Block From Today

बौंली ब्लॉक के 18 केंद्रों पर कक्षा 10वीं, प्रवेशिका तथा 33 केंद्रों पर 8वीं की परीक्षा आज से

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंली| माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर द्वारा आयोजित कक्षा 10 व प्रवेशिका परीक्षा ब्लॉक के 18 परीक्षा केंद्रों पर गुरूवार को प्रांरभ होगी। इसी प्रकार ब्लॉक में कक्षा 8 के पंजीकृत 4314 परीक्षार्थियों के लिए 33 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कक्षा 10 की परीक्षा के लिए 18 परीक्षा केंद्रों पर कुल 4408 तथा प्रवेशिका के लिए 79 परीक्षार्थी नामांकित हैं। जानकारी के अनुसार बुधवार को दिनभर सभी केंद्राधीक्षक वीक्षकों के सहयोग से परीक्षा की पूर्व तैयारी में जुटे रहे। बैठक व्यवस्था, प्रश्न पत्र रखने सहित सभी अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया। जानकारी के अनुसार राउमावि खिरनी में 325, मलारना डूंगर में 284, मलारना चौड में 367, मित्रपुरा में 301, बौंली में 456, पीपलदा में 261, गंभीरा में 215, पीपलवाडा में 230, बोरदा में 134, बालिका उमावि मलारना डूंगर में 157, बालिका उमावि खिरनी में 201, आदर्श विद्या मंदिर खिरनी में 179, आदर्श विद्या मंदिर बौंली में 281, राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय बौंली में 396, राउप्रावि घाटानैनवाड़ी में 146, राउमावि भाडोती में 183, राउप्रावि टोंड में 185 तथा बालिका उमावि बौंली में कक्षा 10 के 107 परीक्षार्थी नामांकित है। इनके अलावा राउमावि बौंली में प्रवेशिका के 55 परीक्षार्थी तथा राउमावि पीपलदा में प्रवेशिका के 24 परीक्षार्थी भी नामांकित हैं।
खबरें और भी हैं...