पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Collector Deputy District Collector Did Not Hear The Night Chaupal

रात्रि चौपाल में नहीं पहुंचे कलेक्टर, उप जिला कलेक्टर ने की सुनवाई

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भाडौती |कस्बे के भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केंद्र में शुक्रवार शाम को रात्रि चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि चौपाल कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नहीं पहुंचे। उप जिला कलेक्टर के नेतृत्व में अन्य विभागीय अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। उप जिला कलेक्टर मनोज वर्मा, पंचायत समिति विकास अधिकारी सुशीला, सरपंच दीनदयाल मीणा, ब्लॉक सीएमएचओ अनिल जैमिनी, ग्राम विकास अधिकारी इंद्रराज गढ़वाल, पटवारी रूप सिंह मीणा सहित सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। ब्लॉक सीएमएचओ ने कोरोना वायरस के बचाव के उपाय बताये। रात्रि चौपाल में बिजली पानी सहित अतिक्रमण के मुद्दे छाए रहे। उप जिला कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित विभाग अधिकारी को समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
खबरें और भी हैं...