- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Connect Youth With Awareness Programs
युवाओं को जागरूकता कार्यक्रमों से जोडे़ं
सवाई माधोपुर|नेहरू युवा केन्द्र से जुडे युवा क्षमतावान है। इनकी क्षमताओं का उपयोग विभिन्न योजनाओं के क्रियावंयन, जागरूकता तथा सामाजिक सरोकार के कार्यों में लिया जा सकता है। यह बात जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने नेहरू युवा केन्द्र की सलाहकार समिति की बैठक में कही।
कलेक्टर डॉ. सिंह ने नेहरू युवा केन्द्र के समन्वयक से कहा कि युवाओं का स्किल डवलपमेंट के माध्यम से लिंक कर उनके लिए रोजगार के अवसर तैयार करने का प्लेटफार्म तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि युवाओं के माध्यम से योजनाओं के संबंध में जागरूकता अभियान भी चलाया जा सकता है।