- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Damaged Sewerage Lid Predicts Accident
क्षतिग्रस्त सीवरेज के ढक्कन से दुर्घटना का अंदेशा
सवाईमाधोपुर| नगर परिषद के वार्ड नम्बर दो स्थित आदर्शनगर-बी में मुख्य सड़क मार्ग पर सीवरेज का ढक्कन क्षतिग्रस्त होने से लोगों को दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। ढक्कन को बदलने में नगर परिषद दिलचस्पी नहीं ले रही है। नगर परिषद द्वारा जिला मुख्यालय की कॉलोनियों में बिछी सीवरेज लाइन के रखरखाव का कार्य ठेके पर दिया गया है। सीवरेज लाइन सड़क के बीचों बीच डाली गई है। उसके चेम्बरों पर लगाए गए ढक्कन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सड़क के बीच क्षतिग्रस्त सीवरेज ढक्कन होने से लोगों को विशेषकर वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।