पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bonli News Rajasthan News Dandi Week Yatra Begins On The 150th Birth Anniversary Of The Father Of The Nation Mahatma Gandhi

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष पर दांडी सप्ताह यात्रा का शुभारंभ

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी कार्यालय बौंली के तत्वावधान में गुरूवार को महात्मा गांधी जयंती की 150वीं जयंती वर्ष के अवसर पर जय बजरंग उमावि बौंली में समारोह आयोजित किया गया।

मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी गोविंद प्रसाद बंसल ने बताया कि इस अवसर पर छात्रों की रैली निकाली गई, जिसको उपजिला कलेक्टर संतोष करोल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में दौरान अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षाधिकारी अनूपा अथैया, आरपी नफीस खान एवं मुजफ्फर खान थे। अपने संबोधन में उपजिला कलेक्टर ने महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

गांधी जयंती के तहत हुए विभिन्न कार्यक्रम

चौथ का बरवाड़ा|कस्बे में महात्मा गांधी की जन्म शताब्दी समारोह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। सात दिवसीय कार्यक्रमों के तहत पहले दिन गुरूवार को दांडी मार्च निकाला गया तथा महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस दौरान निजी विद्यालयों के बालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सरकारी विद्यालयों से कोई भी उपस्थित नहीं रहा। यहां पर सर्वधर्म सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सरपंच सीता देवी, थानाप्रभारी हरेंद्र सिंह, निजी विद्यालय संचालक इकबाल खान, गोपाल खांडल, मुरलीधर शर्मा आदि ने संबोधित किया।


गांधी की जीवनी व आदर्शों के बारे में दी जानकारी

मलारना डूंगर|कस्बे के एक निजी स्कूल में गुरुवार को महात्मा गांधी के 150वें जयंती वर्ष के अवसर पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में उपजिला कलेक्टर मनोज वर्मा, मुख्य ब्लॉक प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी गोविन्द बंसल, संयोजक धर्मराज मीना, सह संयोजक रामखिलाडी मीना, आरपी मुजफ्फर खान, नफीस खान आदि मौजूद थे। इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के जीवन व आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उन्हे अपनाने पर बल दिया। इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने रैली भी निकाली। कार्यक्रम में कई लोगों ने भाग लिया।

बौंली में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में निकाली रैली

कासं | सवाईमाधोपुर

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष में जिला एवं ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी के चलते बापू के दांडी मार्च सप्ताह का शुभारम्भ गुरूवार को कलेक्ट्रेट परिसर से दांडी मार्च (प्रभातफेरी) के साथ हुआ। दांडी मार्च प्रभातफेरी को कलेक्टर डॉ.एस.पी.सिंह व पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर गांधीजी दर्शन समिति के जिला सह संयोजक विनोद जैन सहित जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे।

दांडी मार्च कलेक्ट्रेट से रवाना होकर इंद्रा मैदान, अंबेडकर सर्किल, पुरानी ट्रक यूनियन होते हुए गुलाब बाग पहुंचा। जिला स्तरीय कार्यक्रम गुलाब बाग स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष हुआ, जिसमें कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, महात्मा गांधी जिला दर्शन समिति के सह संयोजक, एडीएम कैलाश चंद्र, एसडीएम रघुनाथ सहित जिला स्तरीय अधिकारियों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर आयोजित हुई सर्वधर्म प्रार्थना सभा में सभी धर्मों की प्रार्थनाएं हुई। बापू के प्रिय भजन गाए गए। युवा पीढी एवं बच्चे गांधी के आदर्शों को समझे तथा जीवन में उतारें। जिले की ग्राम पंचायतों में गांधी कॉर्नर की स्थापना होने से विद्यार्थियों को गांधी दर्शन को समझने और आत्मसात करने में मदद मिलेगी। इस मौके पर विभिन्न विभागों के अधिकारी, गांधी दर्शन समिति के ब्लॉक सवाई माधोपुर के संयोजक मनोज यादव एवं सह संयोजक बृजमोहन सिसोदिया सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे।

सवाई माधोपुर। गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के तहत दांडी यात्रा सप्ताह के शुभारंभ पर रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते कलेक्टर एसपी।

मलारना डूंगर|गांधी के 150वें जयंती के अवसर पर उनके बारे में जानकारी देते वक्ता।

बौंली। गांधी की 150वीं जयंती वर्ष के तहत रैली को रवाना करती एसडीएम।

चौथ का बरवाड़ा। गांधी जन्म समारोह पर बालकों को जानकारी देते एसडीएम।
खबरें और भी हैं...