पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Khirni News Rajasthan News Dead Body Found In 55 Feet Depth On Fifth Day

पांचवें दिन 55 फुट गहराई में मिला शव

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जोलंदा पंचायत के मोतीपुरा गांव के पास स्थित चणक्यादह में सवाई माधोपुर निवासी आरिसुददीन सोमवार को पिकनिक के लिए बनास नदी में गया था। जहां पर वह पानी में डूब गया था। सिविल डिफेंस तथा भरतपुर एवं कोटा की एसडीआरएफ एक्सपर्ट टीम द्वारा लगातार चार दिन तक सर्च ऑपरेशन करने के बाद भी युवक का पता नहीं लगा। गुरुवार की शाम को टीम द्वारा लगाए गए कैमरे में एक युवक का शव दिखाई दिया। रात हो जाने के कारण शुक्रवार को सुबह आठ बजे एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम के कमांडर अनिल कुमार दाधीच के अनुसार चणक्यादह में करीब 55 फुट गहरे पानी में युवक का शव एक चट्टान पर दिखाई दिया। एसडीआरएफ कोटा के मोहन पाल मीणा तथा भरतपुर के महेन्द्र सिंह को पानी में उतारा गया और उन्होंने शव को
सुबह दस बजे निकाल लिया। शव को बाहर निकालने के बाद खंड मुख्य चिकितसा अधिकारी ब्लॉक बौंली के
अनिल कुमार जैन मौके पर पहुंचे तथा चिकित्सकों द्वारा शव का पोस्टमार्टम किया गया।

सवाई से चणक्यादह में पिकनिक मनाने गया था युवक

आरिसुद्दीन खान।

खिरनी| चणक्यादह में से युवक के शव को बाहर निकालकर किनारे पर रखती एनडीआरएफ की टीम तथा मौजूद ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...