- Hindi News
- National
- Baler News Rajasthan News Devotees Gathered At The Geeta Festival In Kaneti
कानेटी में गीता महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु
बिचपुरी गुजरान के कानेटी गांव में गीता भवन सत्संग मंडल द्वारा दो दिवसीय गीता महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरे राम संकीर्तन का कार्यक्रम हुआ और ठाकुरजी को नगर भ्रमण करवाया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं पर जगह जगह पुष्पवर्षा कर व रंग गुलाल उड़ाया गया। प्रवचन व भजन के बाद श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
बालेर| कानेटी में गीता महोत्सव पर प्रवचन सुनते श्रद्धालु।