- Hindi News
- National
- Shiwar News Rajasthan News Devotees Of Ram Narayan Ram Santhan Dal Visited Ghushmeshwar
राम नारायण राम संतान दल के भक्तों ने किए घुश्मेश्वर के दर्शन
कस्बे के घुश्मेश्वर मंदिर में त्रिपुरा, मेघालय, बिहार, झारखण्ड, कोलकाता से आए राम नारायण राम सन्तान दल के भक्तों ने घुश्मेश्वर के दर्शन कर देश मे सुख-शांति व खुशहाली की कामना की। सभी भक्तों का घुश्मेश्वर मन्दिर ट्रस्ट द्वारा माला व दुपट्टा देकर स्वागत किया गया। भक्तों के जयकारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो गया। भक्तों ने भगवान शिव के दर्शन कर मन्दिर परिसर के कालरा भवन में सत्संग का कार्यक्रम किया। सत्संग कार्यक्रम में आए गुरुओं ने बताया यकि दि हम ये चाहते हैं कि हमारी संतान उच्च कोटि की हो, हमारी संतान के अंदर अच्छे गुण हो तो सबसे पहले हमें खुद अपने जीवन में अच्छे गुणों को उतारना पड़ेगा। हमें अपने जीवन में नैतिकता को धारण करना पड़ेगा। बच्चे हमें देखकर और हमारे व्यवहार को देखकर सीखते हैं। इसलिए जो लोग राम चाहते हैं, उनको दशरथ बनना पड़ेगा।
शिवाड़। कस्बे घुश्मेश्वर मन्दिर आया राम नारायण राम सन्तान दल।