पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Drone Cameras Will Now Be Monitored On Illegal Mining Of Gravel

बजरी के अवैध खनन पर अब ड्रोन कैमरे से रखी जाएगी नजर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बजरी के अवैध खनन को लेकर शनिवार को जिला कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह की अध्यक्षता एवं जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी की उपस्थिति में कलेक्टर कक्ष में जिला टास्क फोर्स की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए। बजरी चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसके लिए प्रशासन द्वारा संयुक्त कार्रवाई की जाए। जिला कलेक्टर डॉ. सिंह ने बैठक में अधिकारियों को अवैध बजरी खनन की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिथिलता एवं लापरवाही को बर्दाश्त नही किया जायेगा। उन्होंने बताया कि नाकों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है। प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए ड्रोन से निगरानी के प्रयास किए जा रहे है। बैठक में कलेक्टर डॉ. सिंह ने खनिज विभाग के सहायक अभियंता एवं पुलिस को विभिन्न स्थानों पर किए गए बजरी स्टॉक की जब्ती करने तथा खातेदारी में अवैध भंडारण के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अवैध बजरी खनन, परिवहन एवं भंडारण के लिए रैकी का कार्य कर उनकी मदद करने वालों के खिलाफ भी कडी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि रैकी करने वालों के खिलाफ प्राकृतिक संसाधनों की चोरी की मुकदमा दर्ज करवाया जाएगा। बैठक में अवैध भंडारण की लिस्टिंग कर उनकी नीलामी करवाने की कार्रवाई के निर्देश खनिज विभाग को दिए। बैठक में डीटीओ को अवैध बजरी खनन में लिप्त वाहनों पर पेनल्टी लगाने तथा बिना नम्बर प्लेट वाले सभी भारी वाहनों पर कार्रवाई करने, मोडिफाइड फंटे लगे ट्रेक्टर पर कार्रवाई करने, फंटे कटवाने के निर्देश दिए। टास्क फोर्स की बैठक में कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी उपखंड अधिकारियों, जिला परिवहन अधिकारी एवं खनिज सहायक अभियंता को संयुक्त एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। बजरी के भंडारण को जब्त करने, अवैध खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाने पर जोर दिया। कलेक्टर ने बैठक में सभी उपखण्ड अधिकारियों को सब डिविजन स्तर पर अवैध बजरी खनन को रोकने के लिए कर्मचारियों की टीम को कलैण्डर जारी कर कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कहा गया कि मुख्य सचिव द्वारा वीसी में दिए निर्देशों की पालना की जाए।

बजरी खनन को रोकने में पुलिस फोर्स की कोई कमी नहीं

बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने कहा कि अवैध बजरी खनन को रोकने में पुलिस फोर्स की कोई कमी नही है। किसी भी अधिकारी द्वारा पुलिस फोर्स मांगे जाने पर उसे पुलिस जाप्ता उपलब्ध करवाया जायेगा। पुलिस प्रशासन को मुख्य सड़क मार्गों पर नाकेबन्दी की पुख्ता कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने डीटीओ को एम.वी. एक्ट के तहत अवैध बजरी खनन का काम करने वाले चालकों के ड्राइविंग लाईसेन्स व वाहन की आरसी को सस्पेंड करने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले में अवैध बजरी खनन के हार्डकोर गांवों के भारी वाहनों की सूची बनाकर नजर रखने के निर्देश दिए।

सवाई माधोपुर| अवैध बजरी भण्डारण के खिलाफ कार्रवाई करते अधिकारी।

खबरें और भी हैं...