- Hindi News
- National
- Khandar News Rajasthan News Education Department Officials Arrived To Investigate Girl39s Hostel
बालिका हॉस्टल की जांच करने पहुंचे शिक्षा विभाग के अफसर
क्षेत्र में बालिका का वीडिओ वायरल होने के मामले को शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों ने गंभीरता से लिया हैं। इस मामले में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समसा रामकेश मीणा के आदेशों के बाद गुरूवार को शिक्षा विभाग की तीन सदस्ययी जिलास्तरीय टीम कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय खंडार टाईप 4 में जांच करने पहुंची।
जानकारी के अनुसार गुरूवार सुबह शिक्षा विभाग की तीन सदस्ययी जिलास्तरीय जांच टीम सीधे कस्तुरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाईप 4 में पहुंची, जिसमें सवाईमाधोपुर एडीपीसी नाथूलाल खटीक, पीईईओ अलीमुद्दीन, एपीसी चंद्रशेखर आदि अधिकारी शामिल थे। इस दौरान जांच दल द्वारा हॉस्टल वार्डन संतोष दाधिच व इंचार्ज रमेश जाट से इस पूरे मामले की विस्तृत जानकारी लेते हुए आवश्यक सवाल जबाब किए गए। वहीं जांच टीम द्वारा बालिका हॉस्टल की व्यवस्थाओं का भी बारिकी से जायजा लिया गया। इस दौरान हॉस्टल वार्डन व इंचार्ज की बड़ी अनदेखी सामने आई।
17 दिन तक बालिका रही हॉस्टल से बाहर
जांच दल में शामिल सवाईमाधोपुर एडीपीसी नाथूलाल खटीक ने बताया कि बालिका 16 फरवरी को अपने भाई के साथ हॉस्टल से गई थी। इसके बाद वह 12वीं बोर्ड की परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले 4 मार्च को वापस हॉस्टल में पहुंची थी। इस बीच बालिका ने 17 दिन का समय हॉस्टल से बाहर बिताया और वह हॉस्टल में नहीं आई। इस अंतराल में हॉस्टल वार्डन संतोष दाधीच व इंचार्ज रमेश जाट द्वारा बालिका की सुध नहीं लेना गंभीर बात हैं। इस मामले में वार्डन व इंचार्ज से लिखित में जबाब मांगा गया हैं।
हॉस्टल में नहीं मिले सीसीटीवी कैमरे
जांच दल ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक संचालित इस आवासीय विद्यालय में कहीं पर भी उन्हें सीसीटीवी कैमरे नहीं मिले हैं, जबकि कक्षा 1 से 8 तक संचालित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टाईप 1 खंडार में उन्हें निरीक्षण के दौरान सीसी टीवी कैमरे मिले हैं।
वार्डन का होगा तबादला, लगेगी महिला इंचार्ज
एडीपीसी नाथूलाल ने बताया कि जांच के दौरान बालिका आवासीय विद्यालय की वार्डन संतोष दाधिच का 4 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने की बात भी सामने आई हैं। नियमानुसार कोई भी वार्डन 4 वर्ष से अधिक एक स्थान पर कार्यरत नहीं रह सकती हैं। वार्डन को बदलने की कार्रवाई की जाएगी। जयपुर के उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर बालिका हॉस्टल में इंचार्ज रमेश जाट को हटाकर महिला इंचार्ज लगाया जाएगा, खंडार मुख्यालय पर राबाउमावि खंडार में महिला पीईओ मॉडल सुजाता शर्मा कार्यरत है। इनको इंचार्ज बनाने के। लिए उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन ले रहे हैं।
खंडार। बालिका का वीडियो वायरल होने के बाद इसी बालिका आवासीय विद्यालय में शिक्षा विभाग के अधिकारी जांच करने पहुंचे हैं।