- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Education Level Found Weak In Inspection Instructions For Improvement
निरीक्षण में शिक्षा का स्तर मिला कमजोर, सुधार के निर्देश
कलेक्टर डॉ. एस.पी. सिंह ने राबामावि खिलचीपुर का औचक निरीक्षण कर शिक्षण की गुणवत्ता सहित अन्य व्यवस्थाओं को जांचा। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने हिन्दी विषय में कक्षा नवमी की बालिकाओं का शिक्षण स्तर को जांचा। बालिकाओं से ब्लेक बोर्ड पर संतोष, संन्यासी, कृष्णा, हार्दिक जैसे साधारण शब्द लिखवाए। अधिकांश बच्चे इन शब्दों को नहीं लिख पाए। उन्होंने शिक्षकों को गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बालकों को प्रेरित करते हुए कक्षा का परीक्षा का भय तथा विद्यार्थियों से परीक्षा की अच्छी तरह तैयारी करने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यालय के शिक्षकों के साथ संवाद किया और शिक्षकों को महात्मा गांधी के आदर्शों एवं जीवन दर्शन से बालकों को रूबरू करवाने की बात कही। कलेक्टर ने विद्यालय की बालिकाओं से घर में शौचालय होने के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा जिनके घर में शौचालय नहीं थे, उनके परिवार के नाम ग्राम विकास अधिकारी को देकर उनके एनओएलबी में शौचालय बनवाने के निर्देश दिए। इससे पूर्व उन्होंने ग्राम पंचायत खिलचीपुर के आंगनबाड़ी केन्द्र पर अपनी पोषण मुहिम के तहत नामांकित बच्चों को अपने हाथों से हलवा परोस कर खिलाया। साथ ही ग्रामीणों से अपने जीवन के खास दिन को स्मरणीय बनाने के लिए पोषण मुहिम से जुडऩे का आह्वान किया। उन्होंने डीडी आईसीडीएस प्रियंका शर्मा को संकल्प लेने वाले लोगों की सूची तैयार कर मुहिम को आगे बढाने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम रघुनाथ, तहसीलदार गोपाल सिंह हाड़ा, उप निदेशक आईसीडीएस प्रियंका, सूचना एवं जन संपर्क अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सवाई माधोपुर| राबामावि खिलचीपुर का निरीक्षण कर विद्यार्थियों की शिक्षण गुणवत्ता को जांचते कलेक्टर।