पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bonli News Rajasthan News Establishment Of Statue Of Hanuman With Chanting Kalash Yatra Taken Out

मंत्रोच्चार के साथ हुई हनुमानजी की मूर्ति स्थापना, कलश यात्रा निकाली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर परिसर में गुरूवार को सेवक गोदूलाल गुर्जर द्वारा श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक करवाई गई।

समिति के संरक्षरक दशरथराज शर्मा एवं अध्यक्ष जयप्रकाश सेन ने बताया कि इस अवसर पर सुबह शिव बगीची से कलश यात्रा बैंडबाजे के साथ रवाना हुई, जो ग्राम पंचायत, निवाई रोड होते हुए मंदिर परिसर पहुंची। जहं पंडित रेवती रमण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हनुमान जी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापना करवाई। कर्यक्रम के दौरान श्री राम चरित मानस अखंड पाठ एवं हवन आदि का आयोजन भी किया गया। समारोह का समापन शुक्रवार को भंडारे के साथ होगा।

बौंली|बौंली में हनुमानजी मूर्ति स्थापना के अवसर पर कलश यात्रा निकालती महिलाएं।
खबरें और भी हैं...