पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Baler News Rajasthan News Fair Of Mother Ashtabhuja From Tomorrow Preparations In Full Swing

अष्ठभुजा माता का मेला कल से, तैयारियां जोरों पर

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत बालेर के तत्वावधान में अष्ठभुजा देवी माता के चार दिवसीय मेले का शुभारंभ 16 मार्च को होगा। ग्राम विकास अधिकारी दिनेश चंद शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि रामवीर मीना ने बताया की विधिवत पूजा अर्चना के साथ मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. जगदीश प्रसाद बैरवा विकास अधिकारी खंडार तथा विशिष्ठ अतिथि मानवेंद्र सिंह बालेर करेंगे। 16 मार्च को पूजा अर्चना के बाद रात्रि को भजन संध्या का कार्यक्रम होगा। 17 मार्च को घोड़ी दौड़ प्रतियोगिता व रात्रि को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 18 मार्च को नाळ दंगल का
आयोजन होगा और अंतिम दिन 19 मार्च को कुश्ती दंगल व पारितोषिक वितरण होगा।

राम कथा में सुनाया
राम वन गमन की
कथा का प्रसंग


खिरनी|कस्बे के लक्ष्मीनाथ जी मन्दिर में चल रही श्रीराम कथा में स्वामी नृतगोपालदास जी महाराज के शिष्य बाल योगेश्वर दास जी ने भगवान राम के वन गमन की कथा सुनाई। उन्होंने कथा में कैकयी द्वारा राजा दशरथ से दो वर के रूप में तापस वेश में राम को 14 वर्ष का वनवास तथा भरत को राजतिलक दिया जाना, राम-लक्ष्मण-सीता का वन गमन, अयोध्यावासियों का रामजी को रोकना, नहीं मानने पर उनके साथ जाना, निशादराज से रामजी की भेंट सहित विभिन्न प्रसंग सुनाए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...