- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Fish Award Will Be Given For Wildlife Conservation In Rajasthan
राजस्थान में वन्य जीव संरक्षण के लिए दिया जाएगा मछली पुरस्कार
डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया और प्रभा खेतान फाउंडेशन (पीकेएफ) की ओर से राजस्थान राज्य में वन्यजीवों के संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्यों के लिए मछली पुरस्कार की शुरूआत की गई है। मछली पुरस्कार के प्रथम संस्करण के तहत राज्य में वन्यजीव संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण योगदान देने वाले एक व्यक्ति या समूह को पुरस्कृत किया जाएगा। रणथंभौर टाइगर रिजर्व की प्रसिद्ध बाघिन च्मछलीच् के नाम पर इस पुरस्कार की शुरूआत की गई है, जिसका उद्देश्य राज्यभर में वन्यजीवों व उनके आवासों के संरक्षण के लिए वन विभाग के किसी फील्ड स्टाफ, किसी व्यक्ति या समूह के असाधारण योगदान को मान्यता प्रदान करना है। जयपुर के आईटीसी राजपूताना में 13 मार्च को पुरस्कार समारोह में मछली पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के रूप में एक लाख रुपए की नकद राशि या इसके समकक्ष कोई वस्तु और एक प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। विजेता का चयन एक प्रतिष्ठित पैनल वाली समिति द्वारा किया जाएगा, पैनल के अन्य सदस्यों में राजस्थान वन विभाग के एक वरिष्ठ वन अधिकारी, पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण में दिलचस्पी रखने वाला एक प्रसिद्ध व्यक्ति तथा प्रभा खेतान फाउंडेशन एवं डब्ल्यूडब्ल्यूएफ इंडिया के प्रतिनिधि शामिल होंगे।
रणथंभौर की बाघिन मछली।