- Hindi News
- National
- Khandar News Rajasthan News Five Youths Raped A Dalit Minor Walking In A Park In Bahrawanda Khurd
बहरावंडा खुर्द में पार्क में घूम रही दलित नाबालिग से पांच युवकों ने किया दुष्कर्म
खंडार थाना क्षेत्र के बहरावंडा खुर्द गांव में इंसानियत को तार तार कर दिल दहलाने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पर एक दलित नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर पांच आरोपियों के खिलाफ खंडार थाने में सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खंडार थाना पुलिस ने बताया कि बहरावंडा खुर्द कस्बे में स्थित एक पार्क में गुरूवार शाम करीब साढ़े 6 बजे पीड़ित नाबालिग दलित बालिका पार्क में घूम रही थी। यह पार्क बालिका के घर से करीब डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर है। इसी दौरान उसी के गांव के बहरावंडा खुर्द निवासी पांच आरोपी वहां पहुंचे और बालिका को जबरन पकड़कर सुनसान खेतों में ले गए। वहां पर 24 घंटे तक आरोपियों ने उक्त बालिका के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।
हैवानियत} आरोपितों ने 24 घंटे तक अपने कब्जे में रखा नाबालिग को
मौका मिलते ही चंगुल से भागी बालिका
पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं
पीड़िता के पिता ने खंडार थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश मामले की जांच कर रहे हैं। पुलिस द्वारा पीड़िता के बयान दर्ज किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धर्मेंद्र कुमार यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सवाईमाधोपुर
गाेविंद
इनके विरुद्ध हुआ मुकदमा दर्ज
रामजीलाल
गुरुवार की शाम लगभग 6.30 बजे पकड़ी गई इस बालिका को आरोपियों ने 24 घंटे तक अपने कब्जे में रखा और लगातार दुष्कर्म करते रहे। शुक्रवार की शाम को मौका मिलते ही बालिका उनकी गिरफ्त से भाग निकली और अपने घर जाकर परिजनों को पूरी दास्तां सुनाई। पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने बालिका को यह बात किसी को नहीं बताने के लिए धमकाया और बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। शनिवार सुबह पीड़िता एवं परिजनों ने थाने पर पहुंचकर रिपोर्ट देते हुए इस पूरे मामले से खंडार थाना पुलिस को अवगत कराया। वहीं पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज कर बालिका को सवाईमाधोपुर में ले जाकर उसका मेडिकल करवाया। इस मामले की जांच सवाईमाधोपुर सीओ ओमप्रकाश कर रहे हैं।
लालचंद कोली
खंडार पुलिस ने बताया कि काड़ा उर्फ रामजीलाल पुत्र भूरा जाट, रिंकू पुत्र घनश्याम कोली, बुद्धि पुत्र भरत जाट, गोविंद पुत्र परशुराम जाट और लालचंद पुत्र हीरालाल कोली कुल 5 आरोपियों के खिलाफ थाने में गैंगरेप का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें धारा 367, 366, 366 ए, 376 डी, 342 आईपीसी, 5 बटा 6 और 7 बटा 8, पोक्सो व थ्री एससी एसटी एक्ट में यह मुकदमा दर्ज हुआ है। दूसरी ओर पुलिस ने आरोपियों की सरगर्मी से तलाश शुरू कर दी है।