बौंली में फूलडोल का मेला शुरू
उपखंड मुख्यालय पर धुलेंडी के दूसरे दिन दूज से लगने वाला फूलडोल का मेला बुधवार को रामशाला चौक में शुरू हुआ। मेले में मनोरंजन के साधन चकरी एवं झूले लगने सहित सौंदर्य प्रसाधन का सामान बेचने की दुकाने, मिट्टी के बर्तन बेचने की दुकानें, लोहे एवं लकड़ी के सामान बेचने की दुकानें लगी है। इसके अलावा चाट-पकोड़ों के ठेलों सहित अन्य कई दुकानें लगी है, जिन पर लोगों ने खरीददारी की एवं मेले का आनंद लिया। यद्यपि यह मेला आबादी क्षेत्र के बीच लगता है। मेले में लगने वाली दुकानों की संख्या एवं आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए अब मेले का स्थान कम पड़ने लगा है।
बौंली| कस्बे में फूलडोल मेले में चकरी-झूलों का आनंद लेते लोग।