पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Gandhi Bhajan And Patriotic Song Competitions At Block Level Under Dandi Week

दांडी सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तर पर गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिताएं

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती वर्ष के तहत चल रहे विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में दांडी मार्च सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तर पर शुक्रवार को गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक रामखिलाडी बैरवा ने बताया कि सवाई माधोपुर ब्लॉक स्तर का कार्यक्रम राजकीय गीतादेवी
बालिका माध्यमिक विद्यालय आदर्शनगर में हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीईओ माध्यमिक घनश्याम बैरवा थे। प्रधानाध्यापिका सुमन भारती ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अंजली रैगर, द्वितीय स्थान पर पलक बैरवा व दिव्या कंडेरा और तृतीय स्थान पर नेहा महावर व अल्का वर्मा रही। इस अवसर पर मोहनलाल शर्मा, घनश्याम बैरवा एवं अन्य वक्ताओं ने महात्मा गांधी के आदर्श, जीवन दर्शन को बताते हुए युवा पीढी गांधी दर्शन को आत्मसात करने का संदेश दिया। इसी प्रकार ब्लॉक चौथ का बरवाडा, बौंली, खंडार, गंगापुर, बामनवास में ब्लॉक स्तर पर दांडी मार्च सप्ताह के तहत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। शनिवार को नुक्कड नाटक एवं पारंपरिक खेलकूद प्रतियोगिताओं का ब्लॉक स्तर पर आयोजन होगा।

बरवाड़ा में स्कूली बालकों ने सजाई महात्मा गांधी की सजीव झांकी

चौथ का बरवाड़ा|महात्मा गांधी की 150वी स्वर्ण जयंती समारोह के तहत कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान साप्ताहिक कार्यक्रम के दूसरे दिन शुक्रवार को वर्धमान विद्यालय में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान गांधी विद्यालय की ओर से बालकों की गांधी की सजीव झांकी सजाई गई। वहीं स्कूली बालक बालिकाओं ने देशभक्ति पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम की शुरूआत महात्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस दौरान मुख्य अतिथि तहसीलदार रमेश जाटव, कार्यक्रम के संयोजक इकबाल खान, भामाशाह कमलेश पहाड़िया, ब्लाक शिक्षा अधिकारी बृजलाल मीना, वार्ड पंच मंजू शर्मा, प्रर्वतन अधिकारी पूजा मीना, गोपाल खांड़ल, मुरलीधर शर्मा, सुरेंद्र सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे। साथ ही देशभक्ति व अन्य कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बालकों को ईनाम देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के संयोजक इकबाल खान ने बताया कि महात्मा गांधी के मूल्यों को सभी को अपने जीवन में उतारना चाहिए। सप्ताह के दूसरे दिन प्रार्थना सभा, देशभक्ति गीत, स्वच्छ भारत के लिए नाटक आदि की प्रस्तुति दी गई। सप्ताह के तहत शनिवार को भी इसी स्थान कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

सवाई माधोपुर|महात्मा गांधी दांडी मार्च सप्ताह के तहत ब्लॉक स्तर पर गीतादेवी स्कूल में आयोजित गांधी भजन एवं देशभक्ति गीत प्रतियोगिता में भाग लेते बालक बालिकाएं तथा मंचासीन अतिथि।
खबरें और भी हैं...