सरकारी योजनाओं की जानकारी दी
पीपलवाड़ा|ग्राम रवांजना डूंगर एवं ग्राम जुवाड में रिलायंस फ़ाउंडेशन द्वारा ग्राम स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके अंतर्गत ग्राम पंचायत विकास आयोजना, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पोषण, जल संरक्षण विषयों पर कला जत्था समूह द्वारा गीतों एवं नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरुक किया गया।
कार्यक्रम में रिलायंस फ़ाउंडेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर मुकेश ने सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच के पति नवीन, बंटी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। वहीं ग्राम जुवाड में आयोजित कार्यक्रम में जुवाड़ सरपंच रामजीलाल अखंड सहित कई ग्रामीणों ने भाग लिया।