- Hindi News
- National
- Bonli News Rajasthan News Government Schools Did Not Get The Amount Of Composite Grant
सरकारी स्कूलों को नहीं मिली कंपोजिट ग्रांट की राशि
बौंली| शैक्षिक सत्र 2019-20 समाप्ति की ओर है और अभी तक ब्लॉक के कई सरकारी स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट की राशि नहीं मिली है। इसके कारण स्कूल प्रबंधन को विद्यालय के कई आवश्यक कार्य करवाने में परेशानी का सामना करना पड रहा है, जबकि नियमानुसार यह राशि सत्र की शुरूआत में ही आ जानी चाहिए थी। गौरतलब है कि सरकारी स्कूलों में नल-बिजली के बिल जमा करवाने, उपकरणों की मरम्मत करवाने, बोर्ड आदि खरीदने अथवा मरम्मत करवाने, चाक-डस्टर, स्टेशनरी,
इंटरनेट, शिक्षण अधिगम सामग्री आदि खरीदने के लिए सरकार नामांकन के अनुसार कंपोजिट ग्रांट की राशि विद्यालयों के बैंक खातों में हस्तांरित करती है। लेकिन जानकारी में आया है कि यह राशि अभी तक कई स्कूलों में नहीं पहंची है। इस संबंध में सीबीईओ गोविंद प्रसाद बंसल ने बताया कि 25 प्रतिशत एवं 50 प्रतिशत राशि दो बार में स्कूलों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दी है। हो सकता है बैंक में क्लीयरिंग में समय लग जाने के कारण संबंधित खातों में नहीं गई हो।