जोलंदा में जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा आयोजित
खिरनी | जोलंदा पंचायत के राजीव गांधी सेवा केन्द्र पर जीपीडीपी के तहत ग्राम सभा सरपंच विजेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान चणक्यादह में हुए हादसे को देखते हुए सभी ने 2 मिनट का मौन रखा तथा एनडीआरएफ तथा एसडीआरएफ की टीम के सदस्यों का सरपंच द्वारा उनके साहसी कार्य को देखते हुए माला व साफा पहनाकर एवं नकद राशि देकर के सम्मानित किया गया।