पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Hanumanji Idol Installation Ceremony Completed

हनुमानजी की मूर्ति स्थापना समारोह संपन्न

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बौंली|श्री गुप्तेश्वर सेवा समिति के तत्वावधान में श्री गुप्तेश्वर महादेव गुफा मंदिर परिसर में गुरूवार से चल रहे श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना का समारोह शुक्रवार को भंडारे के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर गुरूवार को प्रांरभ हुए श्री राम चरित मानस अखंड पाठ पूर्ण हुए एवं हवन यज्ञ का आयोजन भी किया गया। समिति के संरक्षरक दशरथराज शर्मा एवं अध्यक्ष जयप्रकाश सेन ने बताया कि बौंली निवासी गोदूलाल गुर्जर द्वारा मंदिर परिसर में गर्भ गृह एवं मंदिर का निर्माण करवाकर श्री हनुमान जी महाराज की मूर्ति स्थापना समारोह पूर्वक करवाई गई है। मूर्ति स्थापना बौंली निवासी पंडित रेवती रमण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ करवाई गई। कार्यक्रम के दौरान आयोजित भंडारे में श्रद्धज्ञलुओं ने पंगत प्रसादी जीमी।
खबरें और भी हैं...