पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Sawai Madhopur News Rajasthan News Holi Rooted In Holi Across The District

जिलेभर में होली पर जमकर उड़े रंग-गुलाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जिला मुख्यालय सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में रंगों का त्योहार होली परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को होलिका का दहन किया गया। इसके बाद अगले दिन मंगलवार को धुलेंडी पर लोगों ने एक दूसरे के गुलाल तथा रंग लगाकर होली के त्योहार की बधाइयां दी। नवयुवकों द्वारा टोलियां बनाकर फिल्मी तथा राजस्थानी गीतों पर नृत्य किए गए। बुधवार को दूज पर बहनों ने भाइयों के तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। होली के त्योहार पर जिले के मुख्य बाजारों एवं चौराहों पर पुलिस के जवान तैनात नजर आए।

जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों तथा प्रमुख चौराहों पर सोमवार को विधि विधान से शुभ मुहूर्त में होलिका का दहन किया गया। इससे पूर्व महिलाओं द्वारा रंग-बिरंगे परिधान पहनकर होलिका की पूजा-अर्चना कर परिक्रमा लगाई गई और अंत में होलिका का दहन किया गया। होलिका की आग में लोगों ने गेहूं की बालियां सेकी। इसके अगले दिन मंगलवार को धुलेंडी पर लोगों ने एक-दूसरे के रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। सुबह से ही बच्चों द्वारा रंग-गुलाल से होली खेलना शुरू हो गया था। इसके बाद अन्य लोगों ने भी घरों से बाहर निकलकर होली खेली तथा इस पर्व की शुभकामनाएं दी। महिलाओं द्वारा भी आपस में होली खेलकर इस त्योहार का लुत्फ उठाया गया।

इस अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक रूप से दूज की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी आयु की कामना की। बदले में भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट किए। वहीं दूसरी ओर होली के पर्व पर किसी तरह की कोई अप्रिय घटना न हो, इस बात को ध्यान में रखते हुए पुलिस के जवान हर पल सतर्क रहे।

श्यामपुरा में विदेशी सैलानियों ने भी उठाया होली का लुत्फ

श्यामपुरा कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को खेत्रपाल बाबा की डूंगरी में होलिका दहन किया गया। अगले दिन धुलेंडी का त्योहार मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर व गले लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। श्यामपुरा गांव में लोगों के साथ विदेशी सैलानियों ने भी ग्रामीणों के गुलाल लगाकर सेल्फी ली और होली का लुत्फ उठाया।

बौंली| होली का पर्व परंपरानुसार धूमधाम के साथ मनाया गया। सोमवार को होली के दिन जगह-जगह पर होलिका दहन के कार्यक्रम हुए। लोगों ने व्रत रखा एवं शाम को होलिका दहन के बाद व्रत खोला। मंगलवार को धुलेंडी का पर्व मनाया गया। इस दिन लोगों ने समूहों में एक दूसरे के रंग, अबीर एवं गुलाल लगाकर होली खेली। बुधवार को दूज का पर्व मनाया गया।

चौथ का बरवाड़ा| कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र में आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ होली का त्योहार मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने एक दूसरे के गुलाल लगाया तथा होली की शुभकामनाएं दी। मुख्य बाजार, माली धर्मशाला के पास व अन्य स्थानों पर होली का दहन किया गया। माली धर्मशाला के पास सरपंच सीता देवी, समाजसेवी राकेश पहाड़िया, बसंतीलाल माली आदि ने होलिका दहन करवाया। वहीं धुलंडी के दिन लोगों में उत्साह देखा गया।

मलारना डूंगर| क्षेत्र में होली का त्योहार परम्परागत तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार शाम मंत्रोच्चारण के साथ होली का दहन किया गया। दूसरे दिन धुलेंडी का त्योहार मनाया गया। लोगों ने एक दूसरे के रंग गुलाल, अबीर लगा कर अभिवादन किया। युवकों की टोली कस्बे में मुख्य मार्गों से होली के मस्ती भरे गीतों पर नाचते हुए चल रही थी। बुधवार को दूज का त्योहार मनाया गया।

खिरनी| कस्बे सहित आसपास के गांवों में रंगों का त्योहार होली हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गढ़ खाई में, कारावाली तालाब के पास तथा गुर्जर बस स्टैंड पर कुण्ड के पास होली का दहन किया गया।

बाटोदा| रंगों का त्योहार होली पूरे उप तहसील क्षेत्र में उल्लास के साथ मनाया गया। शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। धुलेंडी पर लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर त्योहार मनाया।

बालेर| कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सोमवार को पं. कृष्णानंद शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चार के साथ होली दहन करवाया गया। अगले दिन धुलेंडी पर लोगों ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

भाडौती| कस्बे में सोमवार को गांव में होलिका दहन किया गया घरों में कई प्रकार के व्यंजन बनाए गए। धुलेंडी के दिन एक दूसरे गुलाल लगाकर तथा रंग डालकर होली की शुभकामनाएं दी।

शिवाड़| शिवाड़, ईसरदा, सारसोप, टापुर, महापुरा पंचायत सहित गांव-ढाणियों में होली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सोमवार को होलिका का दहन किया गया। अगले दिन मंगलवार को धुलेंडी पर लोगों ने रंग-गुलाल लगाकर होली मनाई।

मित्रपुरा| कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली का त्योहार मनाया गया। शुभ मुहूर्त में होलिका का दलन किया गया। आसपास के गांवों में धुलेंडी पर लोगों ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

पीपलवाड़ा/कुस्तला| कस्बे सहित आसपास के गांवों में होली का पर्व परंपरागत तरीके से मनाया गया। सार्वजनिक स्थानों पर होली का दहन किया गया। अगले दिन लोगों ने एक दूसरे के रंग एवं गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।

भगवतगढ़/सूरवाल| कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में होली एवं धुलेंडी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया।

सवाईमाधोपुर| पुलिस लाइन परेड ग्राउण्ड में पुलिस जवानों के साथ होली खेलते पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी।

भाड़ौती| कस्बे के मुख्य बाजार में धुलेंडी पर एक-दूसरे के गुलाल लगाकर डीजे की धुन पर नाचते युवा।

मलारना डूंगर| धुलेंडी पर रंग-गुलाल उड़ाते हुए गीतों पर थिरकते युवक।

सवाईमाधोपुर| राजनगर कॉलोनी में रंगों की होली खेलते महिलाएं।
खबरें और भी हैं...