- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Honor Of Outstanding Women On 17 March
उत्कृष्ट महिलाओं का सम्मान 17 मार्च को
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्मान 17 मार्च को आलनपुर स्थित दुर्ग पैलेस में दोपहर 1.30 बजे से होगा।
कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक ललिता सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए मोटिवेशन सेमीनार, बंपर ड्रा, एकल ड्रा प्रतियोगिता होगी। कार्यक्रम की तैयरियां को लेकर यहां नेहा नगर स्थित विनायक पार्लर में महिला संगठनों की बैठक हुई।
बैठक में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी, दीपिका सिंह चौहान, आशा शर्मा, सुनीता नाहर, अर्चना शर्मा, जयंती माहेश्वरी, प्रिया शर्मा, ज्योति सोनी, संतोष जैन, योगिता राठी, चन्द्रकला वर्मा, सविता पाण्डेय, धनिष्ठा उपाध्याय, खुशबू जैन आदि सहित कई संगठनों की महिला सदस्य मौजूद थी। कार्यक्रम में महिला गायिनक एक्सपर्ट, सौंदर्य एवं व्यक्ति चेतना की विशेषज्ञ मोनिका जैन आदि के व्याख्यान होंगे।
सवाई माधोपुर|नारी सम्मान कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद महिलाएं।