- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Honor Will Be Given For Excellent Work A Woman Will Be Proud
उत्कृष्ट कार्य पर मिलेगा सम्मान, गर्वित होगी नारी
विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए महिलाओं का सम्मान 17 मार्च को आलनपुर स्थित
दुर्ग पैलेस में दोपहर 1.30 बजे
से होगा।
कार्यक्रम में चार दर्जन से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। महिलाएं सम्मान के लिए शनिवार शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकेंगी। कार्यक्रम संयोजक विरेंद्र सिंह धाभाई ने बताया कि इसके तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समन्वयक ललिता सैनी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत महिलाओं के लिए मोटिवेशन सेमीनार, बंपर ड्रा, एकल ड्रा प्रतियोगिता होगी। पात्र महिलाओं का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयरियां को लेकर शुक्रवार को यहां नेहा नगर स्थित विनायक पार्लर में महिला संगठनों की
बैठक हुई। बैठक में सैनी समाज के जिलाध्यक्ष सचिन सैनी, दीपिका सिंह चौहान, आशा शर्मा, सुनीता नाहर, अर्चना शर्मा, जयंती माहेश्वरी, प्रिया शर्मा, ज्योति सोनी, संतोष जैन, योगिता राठी, चन्द्रकला वर्मा, सविता पाण्डेय, धनिष्ठा उपाध्याय, खुशबू जैन आदि सहित कई संगठनों की महिला सदस्य मौजूद थी। कार्यक्रम में महिला गायिनक एक्सपर्ट, सौंदर्य एवं व्यक्ति चेतना की विशेषज्ञ मोनिका जैन आदि के व्याख्यान होंगे। एकल डांस में प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए जाएंगे। बंपर डॉ खोला जाएगा।
उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं व संगठनों को सम्मानित किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए के मोबाइल नम्बर 9983377770 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में महिला अधिकारिता विभाग, विश्वास हॉस्पिटल, उत्सव संस्कार, सुरभि सीनियर
सेकंडरी स्कूल, इम्मानुएल स्कूल सहयोगी रहेंगे।