- Hindi News
- National
- Sawai Madhopur News Rajasthan News Hospital Street Lights Deteriorated Trouble With Darkness
चिकित्सालय की स्ट्रीट लाइटें खराब, अंधेरे से परेशानी
सवाई माधोपुर|जिला मुख्यालय पर स्थित सामान्य चिकित्सालय में कई माह से स्ट्रीट लाइटें खराब होने से रात्रि के समय परिसर में अंधेरा पसरा रहता है। इसके चलते रात्रि के समय मरीजों सहित परिजनों को बाहर आने-जाने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल परिसर में पार्किंग सहित दोनों मुख्य द्वार के पास व पार्क में स्ट्रीट लाइटों के पोल लगे हैं, लेकिन पोल पर लगी लाइटें कई माह से खराब होने के कारण स्ट्रीट लाइटों के पोल शोपीस बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि लाइटें खराब रहने से रात्रि के समय अस्पताल परिसर में अंधेरा रहता है। इसके चलते रात्रि के समय आने वाले मरीजों व परिजनों को काफी परेषानी होती है। अंधेरे में असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट करने का भी डर बना रहता है। इस संबंध में उन्होंने नगर परिषद में भी संबंधित अधिकारी को कई बार शिकायत की, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में लोगों ने प्रशासन से शीघ्र समस्या समाधान की मांग की है।
सवाई माधोपुर। सामान्य चिकित्सालय परिसर में लगे स्ट्रीट पोल पर लाइट खराब होने से छाया अंधेरा।