पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shiwar News Rajasthan News In Raipur Village Baghere Entered The Enclosure And Attacked The Sheep Killing 50

रायपुर गांव में बघेरे ने बाड़े में घुसकर भेड़ों पर किया हमला, 50 की मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

ग्राम पंचायत ईसरदा के रायपुर गांव में शनिवार रात्रि को एक बघेरे ने बाड़े में घुसकर वहां बंधी भेडों पर हमला कर दिया, जिससे कई भेड़ों की मौत हो गई तथा कई भेड़ें घायल हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी, पशु चिकित्सकों की टीम, ईसरदा सरपंच व पुलिस चौकी के जवान मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों ने घायल भेड़ों का उपचार शुरू किया व मृत भेड़ों का पोस्टमार्टम किया। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने मौके पर पगमार्क देखकर बघेरे द्वारा भेड़ों पर हमला करने की बात कही है। महावीर कीर ने गांव में एक बाड़ा बना रखा है, जिसमें लगभग 125 भेड़ व भेड़ों के बच्चे बंधे हुए थे। रविवार को सुबह वह अपनी भेड़ों को संभालने के लिए आया तो वहां का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि बाड़े में करीब 50 भेड़ व उनके बच्चे मृत पड़े हुए थे तथा कई भेड़ें घायल अवस्था में थी। भेडों को देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर ईसरदा सरपंच पुखराज गुर्जर, वन विभाग के कर्मचारी जगराम मीना सहित पशु चिकित्सक टीम, ईसरदा पुलिस चौकी इंचार्ज धर्मेंद, कांस्टेबल बाबू लाल मय जाब्ते के मौके पर पहुंचे। पशु चिकित्सकों की टीम ने वहां भेड़ों की जांच पड़ताल शुरू की और घायल अवस्था में पड़ी भेड़ों का उपचार किया। इसके साथ ही मृत भेड़ों व उनके बच्चों का पोस्टमार्टम किया।

ग्रामीणों ने जताया आक्रोश: ग्रामीणों ने बताया कि आए दिन जंगली जानवर क्षेत्र में घुसकर पशुपालकों के पशुओं को मौत के घाट उतार रहे हैं। पूर्व में सोलपुर गांव में भी पशुओं पर हमला किया गया था और अब रायपुर गांव में लगभग 50 भेड़ों को मौत के घाट उतार दिया। इसकी जानकारी वन विभाग को दी जा चुकी है।

मुआवजा दिलवाने की मांग: गत रात्रि को जंगली जानवर द्वारा हमला करने से हुई लगभग 50 भेड़ों की मौत को लेकर ग्रामीणों ने पीड़ित व्यक्ति को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने बताया कि महावीर कीर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। सरपंच सहित मौके पर पहुंचे वन विभाग के कर्मचारियों ने आश्वासन दिलाया कि उच्च अधिकारियों से पीड़ित को मुआवजा राशि दिलवाने के लिए आग्रह किया जाएगा।

शिवाड़| रायपुर गांव में बघेरे के हमले के बाद बाड़े में मृत पड़ी भेड़ें।
खबरें और भी हैं...